Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत विभिन्न कार्यक्रमों पर अनुदान हेतु प्रस्ताव 20 जनवरी तक आमन्त्रित

Posted on 07 January 2011 by admin

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय औद्यानिक मिशन के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए निजी क्षेत्र, कृषक, बेरोजगार, नवयुवक, स्वयं सहायता समूह एवं औद्यानिक उत्पादक तथा सहकारी समितियां अनुदान ले सकती है। इस सम्बन्ध में जिला उद्यान अधिकारियों के माध्यम से प्रस्ताव आमन्त्रित किये गये हैं। इच्छुक उद्यमी अपने आवेदन आगामी 20 जनवरी, तक अपने जनपद के उद्यान कार्यालय में प्रेषित कर सकते हैं।

यह जानकारी उद्यान निदेशक मिशन श्री एस0के0आझा ने आज यहॉ दी। उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत विभिन्न कार्यक्रम जैसे आदर्श पौधशाला की स्थापना (2 से 4 तक) छोटी पौधशाला की स्थपना (एक हेक्टेयर) सीड इन्फ्रास्ट्रक्चर (बागवानी) फसलों के बीजों के हैण्डलिंग, प्रोसेसिंग, पैकिंग, स्टोरेज आदि हेतु, प्लांट हेल्थ क्लीनिक, पैक हाऊस/आन फार्म कलेक्शन एण्ड स्टोरेज यूनिट का निर्माण, प्री कूलिंग यूनिट, मोबाइल प्री कूलिंग यूनिट, कोल्ड स्टोरेज यूनिट्स रीफर वैन/कन्टेनर, प्राइमरी/मोबाइल, मिनीमल प्रोसेसिंग  यूनिट/राइपनिंग चैम्बर, नई इकाई की स्थापना तथा पुरानी इकाई का उच्चीकरण, लो कास्ट प्याज भण्डारगृह की स्थापना (25 मी0टन) आदि पर अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपने आवेदन जनपद के जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय में जमा करते हुए एक प्रति मुख्यालय पर जरूर प्रेषित करें। अधिक जानकारी के लिए मिशन वेबसाइट-dirhorti@rediffmail.com जनपदीय उद्यान अधिकारी तथा मिशन मुख्यालय के दूरभाष नम्बर 0522-4044414, 4009498 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

1 Comments For This Post

  1. sabai ram Says:

    plees me gidline

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in