Categorized | लखनऊ.

हिन्दी संस्थान के वर्ष 2008 के पुरस्कार घोषित

Posted on 07 January 2011 by admin

अशोक वाजपेयी को भारत-भारती सम्मान

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित पुरस्कार योजना के अन्तर्गत वर्ष 2008 के पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस सम्बंध में प्रमुख सचिव भाषा एवं हिन्दी संस्थान के निदेशक श्री अशोक घोष ने बताया कि वर्ष 2008 के    भारत- भारती सम्मान के लिये सुप्रसिद्ध साहित्यकार कवि एवं समालोचक श्री अशोक वाजपेयी का चयन किया गया है। भारत-भारती सम्मान की पुरस्कार राशि दो लाख इक्यावन हजार रूपये है।

श्री घोष ने बताया कि महात्मा गंाधी साहित्य सम्मान के लिये वरिष्ठ कथाकार श्री से0रा0 यात्री का चयन किया गया है, इसकी पुरस्कार राशि दो लाख रूपये है। इसके अतिरिक्त दो लाख रूपये के हिन्दी गौरव सम्मान के लिये डॉ0 भवदेव पाण्डेय को चयनित किया गया है। डॉ0 पाण्डेय एक सुयोग्य शिक्षक एवं श्रेष्ठ साहित्यकार हैं तथा रूपये शिक्षक जीवन से लेकर आज तक लगातार साहित्य साधना में लगे रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in