Categorized | लखनऊ.

उ.प्र. में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की होगी-हाजी डा. आर.ए. उस्मानी

Posted on 07 January 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के विधायक एवं राजधानी लखनऊ के प्रभारी हाजी डा. आर.ए.उस्मानी ने कहा है कि 2012 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेंगी। वह आज ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष हाजी मशरूर अहमद मंसूरी, अलीगढ़, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी रबी उल्ला मंसूरी, प्रदेश महामन्त्री हाजी सलीम अहमद मंसूरी शामिल थे। विधायक डा. आर.ए.उस्मानी ने कहा कि केन्द्र की कांग्र्रेस सरकार पूरी तरह विफल हो गई है महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है गरीब भूख और ठण्ड से मर रहे है केन्द्र की सरकार घोटाले करने में मस्त है। टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला एक लाख छियत्तर हजार करोड़ रूपये का घोटाला किया है जिसकी जांच जे.पी.सी. से कराया जाना नितान्त जरूरी है। उ.प्र. की सरकार भी गरीबो के लिए कुछ नही कर रही है।

डा. उस्मानी ने कहा कि उ.प्र. की जनता अब कांग्रेस, भाजपा तथा बसपा से ऊब चुकी है अब वह सपा की तरफ हसरत भरी निगाहों से देख रही है। जिसका जीता जागता प्रमाण लखीमपुर सदर था। निधौलीकला के उपचुनाव में सपा भारी मतों से जीती है कांग्रेस तथा भाजपा की जमानतें जब्त हो गई है। कांग्रेस की कथनी एवं करनी में काफी अन्तर है चुनाव में कहती है कि कांग्रेस का हाथ, गरीबों के साथ। सत्ता में आने पर यही काग्रेस का खूनी हाथ, गरीबों का खून कर रहा है महंगाई कमरतोड़ हो गई है लोगों ने प्याज, लहसुन खाना छोड़ दिया है। कांग्रेसियों को हरा-हरा दिख रहा है। राहुल ने बिहार में कमाल कर दिखाया है उ.प्र. अभी बाकी है।

डा. आर.ए.उस्मानी विधायक ने कहा कि उ0प्र0 की बसपा सरकार उच्च कोटि के विधायकों एवं मन्त्रियेां तथा अन्य विधायकों फर्जी मामलों में फंसा रही है जबकि अनुसूचित वर्ग के लोगों को लूट करने की छूट दे रही है। क्षत्रिय समाज के गौरव राजा भैय्या तथा उनके साथियों की फर्जी मुकदमों में फसाया गया है। सपा की सरकार बनने पर क्षत्रिय समाज को सम्मान दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in