Categorized | आगरा

नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला

Posted on 07 January 2011 by admin

रचनात्मक सोच और उत्साह के साथ विकास योजनाओं को लागू करें-बोबडे
िशक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, छात्रवृत्ति आदि के कार्य प्राथमिकता पर कराये- अभिजात

जनपद के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के एक दिवसीय सेमीनार का शुभारम्भ मण्डलायुक्त सुधीर एम. बोबडे द्वारा दीप जलाकरा किया गया। सूरसदन में आयोजित संगोश्ठी में अपने उद्बोधन में श्री बोबडे ने कहा कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था से उन्हे प्रधान पद मिला है। अत: सभी की बात सुने, प्रलोभनों से बचकर पारदिशZता के साथ कार्य करें। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि कर्म के अनुरूप फल मिलता है।

agraश्री बोबडे ने महिला सशक्तिकरण , िशक्षा, तथा स्वास्थ्य सुविधाअों में सुधार, तथा प्राथमिकताओं के अनुसार कार्यो को नियोजन करने और सृजनात्मक सोच के साथ विकास कार्यो को लागू कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रक्रियात्मक जानकारी देने हेतु विकास खण्ड स्तर पर आयोजन कर अधिकारी नव निर्वाचित प्रधानों को योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दें। इस अवसर उन्होंने विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने विकास कार्यो को लागू कराने में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधान अपनी ग्राम पंचायत को एक आदशZ माडल के रूप में विकसित करें और गॉव को विकास की ऊचाईयों पर ले जायें। उन्होंने आव्हान किया कि गॉव में सभी को िशक्षित करें और महिलाओं की िशक्षा एवं महिला सशक्तिकरण कार्यो को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को लागू कराकर स्वस्थ्य की ओर ध्यान दें। कमजोर वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं को पारदिशZता से लागू करें। अपने विकास खण्ड तथा अधिकारियों से निरन्तर समन्वय बनायें रखें और कोई समस्या है तो तत्काल संज्ञान में लाये।

श्री अभिजात ने कहा कि नव निर्वाचन के बाद आप गॉव के प्रधान है। सभी 5 समितियॉ को साथ लेकर समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ कार्यो को करें। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की जानकारी तथा प्रक्रियात्मक जानकारी देने हेतु जिला तथा विकास खण्ड स्तर पर बैठकों के आयोजन किये जायेेंगें।

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गॉधी राश्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना (मनरेगा) महत्वपूर्ण योजना है । उन्होंने मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और ग्राम प्रधानों की समस्याओं और प्रश्नों के समाधान दिये। संगोश्ठी का संचालन करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ताराचन्द पाण्डेय ने पंचायतीराज प्रणाली और पंचायत विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

संगोश्ठी में परियोजना निदेशक ,जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित िशक्षा, कृशि, समाज कल्याण , विकलांग कल्याण, पशुधन , सहकारिता आदि विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधानों को संगोश्ठी में प्रचार सामग्री तथा महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी के पत्रक भी दिये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in