Categorized | जौनपुर

तीन दुकानो का ताला तोड़कर लाखों की चोरी सर्राफा दुकानों को बनाया निशाना

Posted on 07 January 2011 by admin

photo_no1मुंगराबादशाहपुर - स्थानीय क्षेत्र थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित बादशाहपुर नगर के मुख्य बाजार स्थित मुहल्ला नईगंज में चोरों ने बुधवार की रात्रि में तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी कर ले गये। चोरों केवल सर्राफा व्यवसाइयों को निशाना बनाया। चोरों ने एक दुकान में शटर तोड़ने का प्रयास किया मगर असफल रहें।

मुंगराबादशाहपुर नगर के नईगंज में स्थित सर्राफा व्यवसायी मनोज कुमार गुप्त, संजय सोनी एवं कैलाश सोनी की सर्राफा की दुकान के शटर की ताला तोड़कर उसमें रखें तिजोरी व आलमारी चोर उठाकर खेत में ले गयें उसमें रखा कैलाश सोनी का लगभग एक किलो चॉदी व एक तोला सोना निकालकर तिजोरी आलमारी वही छोड़ दिये। इसी तरह मनोज कुमार गुप्त की दुकान का शटर का ताला तोड़कर उसमें लाखों रूपये के जेवरात चोर उठा ले गयें। इसी तरह अनिल कुमार गुप्त की दुकान का शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किया मगर असफल रहें। घटना की लिखित तहरीर सर्राफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रामधनी स्वर्णकार ने थाने में दिया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्जकर चोरों की तलाश कर रही है। जबकि व्यापार मंंण्डल के कोशाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्त ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का पर्दाफास करने की मॉग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in