सपा सदर विधायक अनूप सण्डा के बचाव में उतरा अधिवक्ताओं व समाजसेवियों का समूह

Posted on 07 January 2011 by admin

सदर विधायक अनूप सण्डा व समरीन का प्रकरण दिनो दिन गर्माता जा रहा है। समाज सेवी संगठनों ने समरीन के कृत्य पर अंकुश लगाने की मांग ज्ञापन देकर की है। फर्जी मुकदमे लगवाने के विरोध में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिध मण्डल व इसी क्रम मेें सभासदों सहित जनपद के सम्मानित नागरिकेां द्वारा भी पुलिस अधीक्षक ज्ञापन सौंपा गया।

पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में बार एशोसिऐसन के अध्यक्ष राम फेर यादव के नेतृत्व में गिरजा शकंर दूबे, करूण शंकर द्विबेदी, सूर्य भान तिवारी, नकी जाफर, सलाउद्दीन अहमद, अशोक वर्मा, अनिल पाण्डेय, राजेश सिंह, सतीश पाठक, राम दयाल शुक्ला, देवतादीन निशाद, हरि शकंर निशाद सहित दर्जनों अधिवक्ताओं व समाज सेबी मलान खा, राम रतन यादव, जाहिल सुल्तानपुरी, राधे रमण बैद्य, कृश्णा खालिद, नैयर रजा जैदी, िशवकुमार अग्रहरि, इनामुल रहमान, अबरार अहमद, ज्ञान प्रकाश यादव, अफजाल अंशारी, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, संजय लोहिया, सभासद हमीद घोसी, रेहाना अंसारी, सज्जाद खां, देवकी जायसवाल, रमन श्रीवास्तव आरिफ, पवन सोनकर, मो0 यूनिस राइन आदि ने कहा है कि सदर विधायक अनूप सण्डा के खिलाफ पिछले कुछ महीनो से उनके राजनैतिक विरोधी समरीन खां से मिल कर बदनाम करने की साजिश रच रहे है। इसी सन्र्दभ में 13 दिसम्बर को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें माग की गई थी कि श्री सण्डा के खिलाफ साजिशो ंपर लगाने और साजिशो ंका ख्ुालासा किया जाय। मांग पत्र को गम्भीरता से नही लिया गया, तथा श्री सण्डा व उनके साथियों के खिलाफ 28 दिसम्बर पुन: एक फर्जी एफआईआर लिखी गई तथा 05 जनवरी को समरीन की पुत्री के कथित अपहरण में अनूप सण्डा व उनकी पत्नी को नाम जद कर दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि श्री सण्डा का राजनैतिक जीवन एक ख्ुाली पुस्तक की तरह है पूरी क्षेत्र की जनता की निगाह में श्री सण्डा की छवि समाज सेबी, गरीबोें, पिछड़ो, अल्पसंख्यको व कमजोर वर्ग की मदद करने वाले जनप्रतिनिध के रूप में है। उनके खिलाफ साजिश रचने वाले लोग न सिर्फ अपराधिक ‘ाणयन्त्रों में लगे है बिल्क् नगर के जनपद के अमन चैन विगाडने का प्रयास कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in