Categorized | लखनऊ.

नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव की प्रेस-वार्ता के मुख्य बिन्दु

Posted on 03 January 2011 by admin

3-1-2011-b-मुख्यमन्त्री का राजा भइया से रागद्वेश जगजाहिर है। वे पहले से उनके खिलाफ रही हैं। उन्होने राजा भइया को हर तरह से क्षति पहुंचाने की कोशिश की है।

-मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती अब राजा भइया के फर्जी केस में फंसाने और जेल भेजने के खिलाफ बढ़ रहे जनाक्रोश से बौखलाकर उनपर गैगेंस्टर एक्ट लगाने जा रही है। समाजवादी पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है और इसके खिलाफ वह निर्णायक संघशZ करेगी।

-पंचायत चुनावों के दौरान मुख्यमन्त्री द्वारा सत्ता का दुरूपयोग कर अधिकांश जिला पंचायत अध्यक्षी पर जबरन कब्जा किया गया। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में धांधली का विरोध करने पर मुख्यमन्त्री ने प्रतापगढ़ में पूर्वमन्त्री राजा भइया, सांसद श्री ‘ौलेन्द्र कुमार, श्री अक्षय प्रताप उर्फ गोपालजी एमएलसी तथा विधायक श्री विनोद सरोज  पर फर्जी केस लगाकर जेल भिजवा दिया गया।

-जेल प्रशासन ने राजा भइया की जान को खतरा तथा विमान हादसे में लगी चोट के बावजूद उन्हें प्रतापगढ़ से बरेली जेल स्थानान्तरित कर दिया जहां उन्हें उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

-राजा भइया एवं अन्य नेताओं को अपहरण के फर्जी केस में फंसाया गया है।

-राज्यपाल महोदय को हस्तक्षेप कर राजा भइया सहित जन प्रतिनिधियों के साथ सत्ता के मद में सरकारी दुव्र्यवहार पर रोक लगाएं।

-जनपद देवरिया में पुलिस ने गोली चलाई। गोलीकाण्ड में दो लोग मारे गए जिनमें एक नागा साधु भी है। आधा दर्जन लोग घायल हुए है। साधू पर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया।

-घटनास्थल रामपुर कारखाना के पास पटनवा पुल, कसया रोड जनपद देवरिया। अभी तक वहां तनाव है। जनता आक्रोशित है।

-मन्दिर की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद। बसपा नेता की निगाह मन्दिर की जमीन पर है। बसपाई सरकार बनने के दिन से ही कोठियों प्लाटों पर कब्जा करो अभियान चला रहे हैं। पुलिस इनकी मदद कर रही है।

-गोलीकाण्ड में बसपा के स्थानीय नेता पर हत्या का आरोप है।

-गोलीकाण्ड में मृतक हैं नागा साधु और मनोज पाल, निवासी ग्राम बरईपुर। मरणासन्न स्थिति में घायलों के नाम हैं, भोलू यादव, निवासी सुमराटोला, संजीव यादव निवासी बरईपुर।

-सांय 7Û00 बजे सीओ सिटी के साथ श्री कमलेश ‘ाुक्ला, जो देवरिया सदर से बसपा के उम्मीदवार हैं, नागा साधु की लाश जबरन उठाने गए थे।

-गोलीकाण्ड में निर्दोश लोगों की मौत के जिम्मेदार सी0ओ0सिटी तथा अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्जकर उनको जेल भेजा जाए। जो बसपाई इस काण्ड की साजिश में ‘ाामिल है उनके विरूद्ध भी मामला दर्ज किया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in