Categorized | लखनऊ.

नये साल के जश्न, मस्ती और गाड़ी की सवारी वी मार्ट के साथ

Posted on 03 January 2011 by admin

अगर आपके नये साल की शुरूआत एक ऐसे उपहार के साथ हो जिसकी इच्छा हर हंसान के दिल में होती है, जी हां हम बात कर रहे हैं आज की मॉडर्न लाइफ-स्टाईल की स्टेटस सिंबल चार पहिया वाहन कार की।

अगर यह आपको फ्री में मिल जाये तो आप अपने आपको दुनिया में सबसे भाग्यशाली व्यक्तियों की जमात में जरूर शामिल करेंगे। जी हां, ऐसा कुछ हुआ शहर की आधुनिक जीवन शैली में एक नया अहसास जोड़ने वाली कम्पनी वी-मार्ट के स्टोर में जहां पर चल रही आकर्षक योजना के अन्तर्गत मनोज कुुमार (अलीगढ)को उपहार स्वरूप टाटा नैनो कार दी गई।

लकी डाª के इतना कठिन मुकाबला का अन्दाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता था कि 7 स्टोरो में से विजेता सिर्फ एक वो स्टोर थे  कानपुर, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादावाद, शहांजहापुर और अलीगढ.।

शहर में सबसे सस्ता, सबसे अच्छा के रूप में विख्यात हाइपर मार्केट स्टोर वी मार्ट में पिछले दिनों चल रही बंपर स्कीम `500 रूपये की शॉपिंग करने पर जीतें टाटा नैनो´ का आज लकी ड्रा निकाला गया, जिसमें भाग्यशाली विजेता को कम्पनी की तरफ से टाटा नैनो कार फ्री में दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित कम्पनी के प्रबंध निदेशक ललित अग्रवाल जी ने कहा `वी मार्ट के अन्तगर्त हमारा प्रयास होता है कि हम हमेशा समाज के लोागें के साथ जुड़कर चलें, उनकी हर पल को खुशनुमा बनाये और उनको हमेशा कुछ न कुछ ऐसा दें कि जिनकी उनको हमेशा से आवश्यकता रही है।´ वी मार्ट में हमारी हमेशा यह कोशिश होती है कि हम ग्राहकों को एक अच्छी खरीददारी का अनुभव दें वो भी उनके बजट के अनुसार। हम पूरे साल आकर्षक स्कीम चलाते हैं उसी का एक हिस्सा है आज का लकी ड्रा।´

लकी ड्रा जीतने वाले मनोज कुुमार (अलीगढ) का कहना था कि आज मैं इतना खुश हूं कि मेरे मन की तमन्ना पूरी हो गई। मैं पूरे परिवार की तरफ से वी मार्ट का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि कम्पनी ने अपना वादा पूरा किया और मुझे इस साल का सबसे बेहतर तोहफा दिया। मैं सच्चे दिल से वी मार्ट की तरक्की की कामना करता हूं और यह विश्वास है कि कम्पनी हमेशा ग्राहकों की सुविधाओं का ख्याल रखने के साथ-साथ हमेशा उनसे किये वादे को पूरा करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in