Categorized | लखनऊ.

मुख्य सचिव के स्टाफ आफीसर अरविन्द सोनकर सेवानिवृत्त

Posted on 31 December 2010 by admin

मुख्य सचिव ने शाल उढ़ाकर उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविश्य की कामना की

arvind-sonkarमुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता ने आज स्टाफ आफीसर श्री अरविन्द सोनकर के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री सोनकर को शाल उढ़ाकर उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविश्य की कामना करते हुये कहा कि श्री सोनकर अपने कार्य में निपुण व दक्ष अधिकारी है और उन्होंने मुख्य सचिव कार्यालय में अपने सभी कार्यों को पूरी निश्पक्षता व तत्परता के साथ पूरा किया।

इस अवसर पर प्रमुख स्टाफ आफीसर श्री राकेश कुमार गोयल, स्टाफ आफीसर श्री रवीन्द्र दत्त पालीवाल् ने कहा कि श्री सोनकर एक कुशाग्र बुद्धि के ऊर्जावान अधिकारी रहे हैं, उनके साथ कार्य करने में काफी उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर निजी सचिव श्री बसन्त बेन्जामिन, श्री महेश चन्द्र जोशी, श्री बी0बी0 सिंह, श्री ए0के0 बाली, श्री पी0सी0 मिश्रा, श्री अरूण श्रीवास्तव, ए0पी0एस0 श्री राम नरेश शर्मा, समीक्षा अधिकारी श्री मोती लाल, श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव व अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in