Categorized | लखनऊ.

सूचना अधिकारी सतीश पाण्डेय सहित 4 सूचना कर्मी सेवानिवृत्त

Posted on 31 December 2010 by admin

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सूचना अधिकारी  सतीश चन्द्र पाण्डेय को आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशकों, उपनिदेशकों, सहायक निदेशकों तथा सूचना ब्यूरो के सूचना अधिकारियों और विभागीय कर्मियों द्वारा भाव-भीनी विदाई दी गई।  सतीश पाण्डेय आज अपरान्ह सेवानिवृत्त हो गये।

विदाई समारोह के अवसर पर अपनी भावाभिव्यक्ति करते हुये सूचना निदेशक  अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि  सतीश पाण्डेय चलचित्र निगम से आये थे और सूचना विभाग में आकर उन्होंने जनसम्पर्क तथा सूचना प्रसारण में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है और उन्हें आज सेवानिवृत्ति देते हुये ऐसा महसूस हो रहा है कि विभाग में एक कमी पैदा हो रही है।

अपर निदेशक  रामदीन ने कहा कि सेवा में आना-जाना इस जीवन का अंग है परन्तु उल्लेखनीय बात यह है कि जाने वाला अपनी छाप छोड़कर जा रहा है। हम उन्हें काफी दिनों तक याद करते रहेगें।

इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष  कैलाश नारायण, उपनिदेशक श्री प्रदीप गुप्ता तथा सूचना अधिकारी श्री दिनेश गर्ग ने श्री सतीश पाण्डेय, आज ही सेवानिवृत्त हो रहे अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी  आर0सी0 गुप्ता तथा श्रीमती शहनाज़ इरफानी एवं अनुसेवक  जुराखन को भावभीनी विदाई देते हुये उनके दीघZ जीवन की शुभ कामनाएं की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in