Categorized | लखनऊ.

समाजवादी नीतियों और सिद्धान्तों को अपनाने की जरूरत है

Posted on 31 December 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज यहां राजनीतिक परिवर्तन के संवाहक तथा समाजवादी आन्दोलन के पुरोधा स्व0 राजनारायण को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होने नागरिक अधिकारों के लिए, पिछड़ों, अल्पसंख्यको और दलितों के लिए संघशZ में हर मोर्चे पर अगुवाई की। आज प्रदेश की जनता गरीबी मंहगाई में पिस रही है। ऐसे में हमें उनसे पे्ररणा लेते हुए राज्य में सत्तारूढ़ भ्रश्ट एवं तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हैंं।

31-12-fस्व0 राजनारायण की 25वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्री यादव ने कहा कि देश मेेंं जारी आर्थिक नीतियों से संकट है। समाजवादी नीतियों और सिद्धान्तों को अपनाने की जरूरत है। हर तरह के अन्याय और असमानता के खिलाफ मोर्चा लगाना है। वर्तमान जन विरोधी बसपा सरकार को हटाए बिना समाजवादी पार्टी चैन से नहीं बैठेगीं। किसानों, नौजवानो और गरीबों के लिए लड़ाई और लोकशाही कायम करने में लोकबन्धु राजनारायण की आज भी प्रासंगिकता है।
मुलायम सिंह यादव ने इस अवसर पर स्व0 राजनारायण के साथ लम्बे राजनीतिक संग-साथ के दिनों के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि छात्र जीवन से ही वे उनसे प्रभावित रहे। स्व0 राजनारायण ने 1967 में इटावा के धनुआ गांव में उनके विधान सभा चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया था।

समाजवादी पार्टी नेता ने कहा कि स्व0 राजनारायण आजीवन डा0 लोहिया के प्रति निश्ठावान रहे किन्तु चौधरी चरण सिंह को प्रधानमन्त्री बनाने में भी उनकी प्रमुख भ्ूामिका थी। कांग्रेस को कमजोर करने में लोकबन्धु की उल्लेखनीय भूमिका रही है। उन्होने ही केन्द्र में कांग्रेस की अबाध रूप से चली आ रही सत्ता को चुनौती दी। श्रीमती गांधी का चुनाव अवैध घोिशत हुआ तो उन्होने अपना प्रधानमन्त्री पद बचाने के लिए आपातकाल लगा दिया था। 1977 में कांग्रेस की करारी हार में उनकी अग्रणी भूमिका थी।

श्री यादव ने याद दिलाया कि स्व0 राजनारायण के निभीZक नेतृत्व में जाति तोडो, दाम बांधो, अंग्रेजी हटाओं, साम्राज्यवाद की प्रतीक प्रतिमाओं को हटाने जैसे क्रान्तिकारी आन्दोलन चले। उन्हें देश के भविश्य की चिन्ता थी। वे हमारे पुरखा हैं जिन्हें कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। उनसे हमें सतत प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होने इस अवसर पर Þसतत संग्रामी लोकबन्धु राजनारायणÞ पुस्तिका का भी विमोचन किया।

लोकबन्धु राजनारायण की स्मृति में आयोजित सभा की अध्यक्षता पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने की। संचालन विधान सभा में मुख्य सचेतक अिम्बका चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष विधान परिशद, अहमद हसन तथा सर्वश्री राश्ट्रीय महासचिव राम आसरे कुशवाहा, पूर्व मन्त्री बलराम यादव, प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मन्त्री नारद राय, राम नारायण साहू, पूर्व मन्त्री राम गोविन्द चौधरी, प्रदेश सचिव एस0आर0एस0यादव, बी0सी0 मिश्र,एडवोकेट, विधायक, डा0 पी0के0 राय, जयशंकर पाण्डेय ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की सभा में सैकड़ों कार्यकर्ता ‘ाामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in