Categorized | जौनपुर

समाज सेवी सहित तीन अन्य पर हुआ 95 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Posted on 31 December 2010 by admin

कम्पनी के निदेशक ने पंजीकृत कराया मुकदमा

मुंगराबादशाहपुर - कामालिका इन्फ्रा डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मृत्युंजय चौधरी ने क्षेत्र पंचायत मुंगराबादशाहपुर के नव निर्वाचित प्रमुख हेमलता िंसह समाज सेवी के पुत्र आलोक सिंह व अन्य पर धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया है। आरोप है कि आलोक िंसह ने धोखाधड़ी कर कम्पनी के खाते से 9501500 रूपया मिभिन्न लोगों के माध्यम से निकालकर ब्लाकप प्रमुख चुनाव में खर्च किया।

हजरतगंज स्थित गाजीपुर थाने में अपराध संख्या 1206/10 में पंजीकृत अभियोग में कम्पनी के निदेशक ने आरोप लगाया है कि आलोक सिंह पुत्र स्व गुलाब सिंह व अन्य लोगों ने सुनियोजित तरीके से फर्म के साथ धोखा धड़ी की है। मृत्युंजय चौधरी के मुताबिक गोमती नगर विशाल खण्ड 3/53 निवासी आलोक सिंह उनकी कम्पनी के पार्टनर थे। कम्पनी के इिन्दरा नगर स्थित देना बैक के खाते से संचालन की अथारटी उनको दी गई थी। इस समय कम्पनी का काम अकबरपुर में चल रहा है। मृत्युंजय ने आरोप लगाया है कि आलोक सिह के भाई अमित िंसह ने 8 दिसम्बर को एक फर्जी इस्टेटमेंट देकर खाते के विभिन्न मदों से 1 करोड़ 74 लाख का खर्च दिखाया। इसके बाद आलोक िंसह ने हस्ताक्षर से 8 दिसम्बर को 51 लाख इसी दिन आलोक के चचेरे भाई विशाल िंसह ने 30 लाख रूपये, 9 दिसम्बर को आलोक ने विशाल के एकाउन्ट में 5 लाख 15 हजार ट्रांसफर किये। 16 दिसम्बर को आलोक िंसह के खाते से धर्मेन्द्र ने 9 लाख रूपये देना बैंक से निकाले। 16 दिसम्बर को कम्पनी के निदेशक ने बैक प्रबन्धक को सूचना देकर साइनिंग अथारिटी बदल दिया। इसके बाद फिर 18 दिसम्बर को आलोंक सिंह के हस्ताक्षर से 15 हजार रूपये निकाल लिये। मृत्युंजय का आरोप है कि रजिस्ट्रार के यहां फर्जी कागजात के आधार पर डायरेक्टर से उसका नाम हटा कर अपने परिजनों को डायरेक्टर नियुक्त कर लिया। इस घटना की जानकारी से क्षेत्र के लोग अस्तब्ध है कि ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में इसी धन का खूब उपयोग किया गया।  इस सम्बंघ में जानकारी के लिए आलोक सिंह से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सम्भव नही हो सका।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in