Categorized | लखनऊ.

आगामी छ: माह के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी है

Posted on 31 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने संजय गॉधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान(एस0जी0पी0जी0आई0) लखनऊ, ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, सैफई (इटावा) छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ सहित समस्त राजकीय मेडिकल कालेजों की समस्त सेवाओं पर आगामी छ: माह के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी है।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री जैकब थॉमस ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एस0जी0पी0जी0आई0, लखनऊ, ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई (इटावा) छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा समस्त राजकीय मेडिकल कालेजों की समस्त सेवाओं जिनमें आपातकालीन सेवायें भी शामिल है में उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या-30, सन् 1966) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन शक्ति का प्रयोग करते हुए हड़ताल पर रोक लगाई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in