Categorized | लखनऊ.

भाजपा अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

Posted on 31 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को तत्काल लागू किये जाने की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण अति पिछड़े वर्ग के लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया।

आज प्रदेश मुख्यालय में भाजपा अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गो के उन्ननयन और उत्थान के लिये कृत संकल्प है। समाज के अति पिछड़े वर्ग के आर्थिक एवं सामाजिक उन्ननयन के लिये पार्टी ने अपने शासनकाल में सामाजिक न्याय समिति का गठन किया था। लेकिन दुर्भाग्य है कि उक्त समिति की रिपोटोZ को अभी तक लागू नहीं किया जा सका।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने बसपा सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि आर्थिक तथा सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के सामने रोजी रोटी का संकट  इस सरकार ने पैदा कर दिया है। सरकार की नीति और नियत दोनों व्यक्ति और विशेष वर्ग को लाभ पहुंचाने की है। वर्षो से बालू खनन और घाटों के ठेके कश्यप और निषाद समुदाय के लिये आरक्षित थी लेकिन बसपा सरकार के भ्रष्टाचार के एजेण्डे के तहत कुछ विशेष लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये ठेकों में आरक्षण समाप्त कर दिया गया। यही काम घाटों के ठेके में भी किया गया। राज्य सरकार ने मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आरक्षण भी जहां कश्यप, निषाद समुदाय से छीना वहीं शासन शुल्क 500 रू0 प्रति एकड़ से बढ़ाकर 10 हजार रू0 प्रति एकड़ कर दिया गया। इसी प्रकार विश्वकर्मा समाज को आरा मशीनों का लाइसेन्स फीस इस राज में बढ़ाकर 25 हजार रू0 कर दिया गया है जबकि भाजपा शासन में यह मात्र 1000 रू0 थी।

श्री शाही ने कहा कि सरकार की नीतियों से लगातार गरीब तबकों के सामने रोजी-रोटी  संकट उत्पन्न हो रहा है। सत्ताधारी बसपा द्वारा विभिन्न समाजों को जोड़ने के लिये बनाई गई भाईचारा समितियां की पोल खुल गई है। आज सरकार की नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है, लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। भाजपा ने जिन्हें मालिक बनाया था वे अब सरकार की गलत नीतियों के चलते मजदूर हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को तत्काल प्रभाव से लागू किये जाने तथा निषाद, विन्द, मल्लाह समुदायों के लिये पट्टों में आरक्षण की व्यवस्था बहाल करने, मत्स्य पालन हेतु शासन शुल्क जो बढ़ाये गये हैं उसे वापस लेने, विश्वकर्मा समाज द्वारा आरा मशीनों के लाइसेन्स लिये जाने के लिये बढ़ी हुई फीस को तत्काल वापस लिये जाने की मांग करती है।

बैठक में अतिपिछड़ा वर्ग के प्रदेश संयोजक सूर्य प्रकाश पाल, सह संयोजक धर्मवीर प्रजापति, भाजपा प्रदेश मन्त्री जसवन्त सैनी, प्रभुनाथ चौहान, अनुपमा जायसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुशील शाक्य, पूर्व एमएलसी ब्रजभूषण सिंह कुशवाहा, मूलचन्द प्रजापति, पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 प्रमेन्द्र सिंह भारत सिंह मोर्या, ओमप्रकाश गोला, मूलचन्द प्रजापति, विजय कश्यप,मुशी राम, केशव मोर्य, भरत लाल, रणजीत सिंह, प्रेमवीर सविता, डा0 कंचन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in