Categorized | लखनऊ.

साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम हेतु कार्यशाला जनवरी के दूसरे सप्ताह में लखनऊ में

Posted on 31 December 2010 by admin

प्रदेश के सूचना प्रोैद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग द्वारा राज्य में साइबर क्राइम की निरन्तर बढ़ती घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए जनवरी, 2011 के दूसरे सप्ताह में लखनऊ में एक कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

यह जानकारी प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रमुख सचिव श्री चन्द्र प्रकाश ने आज यहॉ दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साइबर क्राइम की काफी घटनायें हो रही हैं और अधिकारियों को इस बात की पूरी जानकारी नहीं हो पाती है कि उनके ऊपर कब साइबर अटेैक हो रहा है। साइबर अटैक होने की स्थिति में इसकी पहचान किस प्रकार की जा सकती है तथा इसकी रोकथाम के लिए तत्काल कौन-कौन से कदम उठाए जाने चाहिये। इस आयोजित होने वाली कार्यशाला में इसकी विशेश रूप से चर्चा की जायेगी।

श्री चन्द्र प्रकाश ने कहा कि कार्यशाला में प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों को आमन्त्रित किया जायेगा और उन्हें इस बात की विशेश रूप से जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जायेगी कि साइबर क्राइम को कैसे पहचाना जाए तथा विभाग या सिस्टम पर साइबर अटैक किस समय हुआ और इसकी तत्काल रोकथाम किस प्रकार की जा सकती है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि कार्यशाला में भारत सरकार में स्थापित सर्ट इन एजेन्सी के विशेशज्ञों को विशेश रूप से आमन्त्रित किया जायेगा, जो इस सम्बन्ध में प्रदेश के अधिकारियों को अपना मार्ग-दशZन देंगे तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देशों से भी अवगत करायेगें। उन्होंने कहा कि देश/विदेश में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही है, इसको लेकर पूरा विश्व समुदाय चिन्तित है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में साइबर अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू किये जाने पर भी गहन विचार विमशZ किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in