Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर एक बैठक

Posted on 31 December 2010 by admin

प्रदेश भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय एकता यात्रा पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने की और उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता यात्रा 12 जनवरी को कोलकाता से होते हएु 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और विभिन्न जिलों से होते हुए 19 जनवरी तक उ0प्र0 में रहेगी। प्रदेश में यात्रा जिन स्थानों से गुजरेगी वहां यात्रा का जगह-2 स्वागत होगा एवं सभा भी आयोजित की जायेगी। लखनऊ में यात्रा 4 बजे पहुंचेगी तथा सायं 4 बजे बाल भवन चारबाग में एक बड़ी सभा का आयोजन किया जायेगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल मिश्र ने बताया कि भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय एकता यात्रा के मद्देनज़र युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं का प्रमुख भी बनाया गया है। जिनमें यात्रा प्रमुख उपाध्यक्ष गौरव भाटिया को बनाया गया एवं अन्य जिम्मेदारियों के अन्र्तगत यात्रा व्यवस्था प्रमुख आशुतोष राय, मीडिया प्रमुख शैलेन्द्र शर्मा `अटल´, प्रवास प्रमुख शैलेन्द्र सिंह `आजाद´, मार्ग प्रमुख योगेश सिह, प्रचार प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, आवास प्रमुख अखिलेश मणि त्रिपाठी एवं सुरक्षा प्रमुख अवनीश मिश्रा को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जिन क्षेत्रों से यात्रा गुजरनी है। उनके भी प्रमुख बनाये गये है जिनमें काशी क्षेत्र- भूपेश चौबे, अवध क्षेत्र- शिव भूषण सिंह, कानपुर क्षेत्र विजय सोनी, एवं ब्रज क्षेत्र के डॉ0 यादवेन्द्र शर्मा बनाये गये हैं।

राष्ट्रीय एकता यात्रा के अन्र्तगत प्रदेश भर में तिरंगे को सम्मानित किया जायेगा तथा गांव-2 जाकर तिरंगे के सम्मान के प्रति अलख जगायी जायेगी। जिसके अन्र्तगत महत्वपूर्ण जिम्मेदरी देते हुए श्री निखिलेश सिंह लखनऊ को `तिरंगा वाहिनी´ का उ0प्र0 प्रमुख बनाया गया है। अमित बाल्मीकि बुलन्दशहर, नीरज शाही गोरखपुर, एवं तरूण चौहान बिजनौर को तिरंगा वाहिनी का सहप्रमुख बनाया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से शिवभूषण सिंह शैलेन्द्र शर्मा, राघवेन्द्र तिवारी, प्रत्यूष मणि त्रिपाठी, राहुल मिश्रा, जितेनद्र सिंह, साकेत शर्मा अशोक द्विवेदी, जितेन्द्र पी-जगत आदि प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in