Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश मे मेरिगोल्ड हेल्थ नेटर्वक के बढते कदम

Posted on 31 December 2010 by admin

।सुनिता आज अपने परिवार में अपनी दो महीने की प्यारी सी बेटी के साथ बेहद खुश है परन्तु यह स्थिति दो महीने पूर्व ऐसी नही थी जब सुनीता के गर्भ को एक दाई ने देखने के बाद उसके पति  रमेश एवं सुनीता को यह बताया था कि कि गर्भ मे बढ़ रहा बच्चा ठीक प्रकार से विकसित नही हो पा रहा है तथा  आने वाले समय में गभार्वस्था में कठिनाईया आने की संभावनाए हैं इस बात को सुनते ही ,युगल ने किसी अच्छे एव रियायती दर के अस्पताल को सम्पर्क करने का फैसला लिया एव तुरत वे दोनो अस्पताल पहुचें जहां कुछ  ही घंटो मे अस्पताल के सुरक्षित वातावरण मे सुनीता ने एक सुन्दर बेटी को जन्म दिया।

आज यह परिवार उस अस्पताल एवं उसमे कार्यरत डाक्टरों को धन्यवाद देता हैं जिन्होने  समय रहते  इस पूरी घटना को एक सुखमय अनुभव में परिवर्तित कर दिया । सुनीता को  तो सही समय पर अस्पताल के सुरक्षित वातावरण में समुचित देख भाल मिल गई परन्तु हमारे प्रदेश में आज भी हजारों ऐसी महिलाए हैं  जो अज्ञानता, महगे मेण्डिकल खर्चे एव दूरियो के कारण इन सुविधाओ को पाने में असमर्थ हैं प्रदेश के स्वास्थ्य परिपेक्ष्य को नई दिशा देते हुए हिन्दुस्तान लैटेक्स फैमिली प्लानिग प्रमोशन ट्रस्ट , सिफ्सा एवं यू . एस . एड . ने सयक्त रूप से मेरीगोल्ड हेल्थ नेटवर्क की स्थापना 2007 में इस उदेश्य के साथ की ताकि सस्थागत प्रसव की संख्या को बढाया जा सके तथा जनसमान्य को रियायती दरो पर गुणवत्ता पूर्व प्रजनन स्वास्थ्य सुविधंाए प्राप्त हो सकें।
इस सम्बंध में मेरिगोल्ड हेल्थ नेटवर्कं के टीम लीडर बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि “इस कार्यक्रम के अन्तर्गत पूरे प्रदेश के 35 जिलो में 70 मेरीगोल्ड अस्पतालो, 350 मेरीसिल्वर अस्पतालो तथा 10,500 मेरी तंरग सदस्यों का नेटर्वक बनाने का लक्ष्य रखा गया था आज  तीन वशोZ के अन्र्तगत मेरीगोल्ड हेल्थ नेटर्वक ने अपनी कार्यप्रणाली मे रियायती दरो , गुणवत्ता तथा सेवार्थी सन्तुश्टता का ध्यान रखते हुए नेटर्वक में कार्यरत टीम को प्रभावी प्रिशक्षण भी प्रदान किया हैं सफलता की सीढ़ियों पर चदते हुए नेटर्वक प्रदेश के 35 जिलो में 64 मेरीगोल्ड अस्पतालों ,367 मेरिसिल्वर िक्लनिकों तथा 10,800 मेरितंरग सदस्यों के साथ 84,489 महिलाओं कें सुरक्षित प्रसव , 4,63,714 महिलाओं का प्रसव पूर्व देखभाल तथा 23370 परिवार नियोंजन सुविधाएं प्रदान कर चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in