Categorized | लखनऊ.

मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद व लखनऊ खण्डपीठ में एमीकश क्यूरी की फीस में वृद्धि का निर्णय

Posted on 30 December 2010 by admin

माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी की अध्यक्षता में सम्पन्न मन्त्रिपरिशद की बैठक में मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद व लखनऊ खण्डपीठ में एमीकश क्यूरी की फीस में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। बैठक में एमीकश क्यूरी के डिवीजन एवं एकल बेंच में उपस्थित होेने पर अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता के बराबर 03 हजार रूपये प्रतिदिन फीस देने का निर्णय लिया गया है।

ज्ञातव्य है कि 26 अप्रैल, 1999 को जारी शासनादेश द्वारा मा0 उच्च न्यायालय के विधि अधिकारियों की फीस का निर्धारण किया गया है, जिसमें एमीकश क्यूरी की भी फीस निर्धारित की गई थी। वर्तमान में 26 अप्रैल, 2010 को जारी शासनादेश द्वारा मा0 उच्च न्यायालय के विधि अधिकारियों के फीस एवं भत्तों में वृद्धि की गई थी, किन्तु एमीकश क्यूरी की फीस में वृद्धि नहीं की गई थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in