Categorized | लखनऊ.

2019 ओवरलोड वाहनों का चालान - 165 लाख रूपये शमन शुल्क की वसूली

Posted on 30 December 2010 by admin

परिवहन विभाग द्वारा गत माह नवम्बर में चििन्हत स्थानों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाये गये प्रदेश व्यापी अभियान के तहत 11336 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 2019 वाहन ओवरलोड पाये गये तथा ओवर लोडिंग के सापेक्ष 165.39 लाख रूपये प्रशमन शुल्क की वसूली की गई।

चेकिंग के दौरान 2019 वाहनों का चालान किया गया तथा ओवर लोड वाहनों से 12,383 टन अतिरिक्त माल उतरवाया गया। मेरठ जोन में सबसे अधिक 632 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा वाराणसी जोन में 547 वाहनों का चालान, कानपुर जोन में 396 वाहनों का चालान तथा आगरा जोन में 252 वाहनों का चालान किया गया

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in