Categorized | लखनऊ.

पूर्व दशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत 4581.82 लाख रूपये वितरित

Posted on 30 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व दशम् छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत अब तक प्रदेश के 1486349 पात्र छात्र एवं छात्राओं को 4581.82 लाख रूपये की धनराशि वितरित की है ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के  बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा हो और वे पढ़ लिखकर योग्य नागरिक बनें और देश एवं प्रदेश की तरक्की में अपनी भागीदारी अच्छी तरह निभा सकें।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के 1459638 छात्र/छात्राओं को 4387.48 लाख रूपये की धनराशि तथा कक्षा-9 एवं 10 के 26711 छात्र/छात्राओं को 19434 लाख रूपये की धनराशि वितरित की गई। शासन के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनान्तर्गत दी जाने वाली छात्रवृत्तियों की जांच की गई। जांच के दौरान एक संस्था के विरूद्ध फर्जी छात्रवृत्ति का मामला प्रकाश में आने पर संस्था के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in