Categorized | लखनऊ.

मिलावटखोरी के विरूद्ध अभियान के तहत आज 06 जनपदों में छापे एवं 10 नमूने संग्रहीत

Posted on 30 December 2010 by admin

गोरखपुर में 2.74 लाख रुपये मूल्य की पेप्सी की बोतलें जब्त

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.डी.ए. द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अब तक 507 मामलों में दर्ज एफ.आई.आर. में 788 व्यक्तियों को नामित करते हुए 487 दोशियों को गिरफ्तार किया गया।

यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम आई.पी.सी. की धारा-272, 273 के तहत कार्रवाई करते हुए आज 06 जनपदों- गोरखपुर, रायबरेली, चित्रकूट, फैजाबाद, सुल्तानपुर एवं बाराबंकी में एफ.डी.ए.टीम द्वारा छापे मारकर 10 नमूने संग्रहीत करते हुए लगभग 2.83 लाख रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि जनपद गोरखपुर में एफ.डी.ए.टीम द्वारा मारे गये छापे के दौरान 200 एम.एल. की 277 पेटी, 600 एम.एल.की 74 पेटी, एक लीटर की 387 पेटी पेप्सी की बोतलें जब्त की गईं, जिसका अनुमानित मूल्य 273673 रुपये है। जनपद रायबरेली में 60 किग्रा0, चित्रकूट में 15 किग्रा0, फैजाबाद में 50 किग्रा0, सुल्तानपुर में 45 किग्रा0 फल एवं सब्जी जब्त कर नश्ट की गई तथा जनपद बाराबंकी में 27 किग्रा0 नमकीन, 37 किग्रा0 अरहर दाल एवं 7 किग्रा0 मिर्च पाउडर जब्त करते हुए 06 नमूने संग्रहीत किये गये।

प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत मिलावटखोरों के विरूद्ध मारे गये छापों में अब तक लगभग 459 लाख रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भण्डारण इकाईयों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। एफ.डी.ए. टीम को सन्दिग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिश्ठानों से नमूने संकलित करने के साथ ही उन्हें यह भी निर्देश दिये गये हैं कि नमूनों में अपमिश्रण की पुिश्ट होने पर अपराधियों के विरूद्ध अधिनियम कि सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in