Categorized | लखनऊ.

विधायक द्वारा दलित बालिका से दुराचार

Posted on 30 December 2010 by admin

बहुजन समाज पार्टी के बान्दा से विधायक पुरूषोत्तम नरेश द्विवेदी द्वारा दलित बालिका से दुराचार करने एवं भुक्तभोगी द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने जाने पर उल्टे पीड़ित लड़की को जेल भेजने की घटना को गम्भीरता से लेते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी कल दिनांक 30 दिसम्बर को बान्दा पहुंचकर जिला जेल में निरूद्ध पीड़ित बालिका से मुलाकात करेंगीं एवं बसपा के कुशासन में विशेषकर दलितों एवं दलित महिलाओं, लड़कियों के साथ सत्तारूढ़ दल के विधायकों एवं मन्त्रियों द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न, बलात्कार एवं गुण्डाराज के विरूद्ध आवाज उठायेंगीं।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि सत्तारूढ़ दल के विधायक द्वारा दलित बालिका के साथ किये गये बलात्कार की घटना से पूरा प्रदेश शर्मशार हुआ है। कांग्रेस के स्थानीय विधायक श्री विवेक कुमार सिंह घटना की जानकारी पाने के बाद से ही दोषी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय अशोक की लाट चौराहे पर धरने पर बैठे हैं किन्तु प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती स्वयं दलित महिला मुख्यमन्त्री होने के बावजूद भी पीड़ित बालिका को न्याय दिलाने के बजाय अपने दल के विधायक को बचाने में जुटी हुई हैं। इस घटना से कंाग्रेसजनों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 जोशी ने इस घटना के उपरान्त बान्दा पहुंचने का निश्चय किया है एवं वर्तमान बसपा सरकार के मन्त्रियों, विधायकों एवं नेताओं द्वारा किये जा रहे घृणित कृत्यों की पुरजोर विरोध करने के लिए कांग्रेसजनों का आवाहन किया है। डॉ0 जोशी ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि तत्काल बलात्कारी विधायक को गिरफ्तार कर समुचित सजा नहीं दी जाती है तो वह कांग्रेसजनों के साथ मिलकर सरकार की ईंट से ईंट बजाने को बाध्य होंगीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in