Categorized | लखनऊ.

`अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर´ का भव्य उद्घाटन सी.एम.एस. में आज

Posted on 30 December 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में आयोजित 17वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर “हम साथ साथ हैं विलेज´´ का भव्य उद्घाटन कल दिनांक 30 दिसम्बर, वृहस्पतिवार को अपरान्ह: 1.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में हो रहा है। लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सागर, आई.ए.एस., मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर समारोह का विधिवत उद्घाटन करेंगे तथापि अन्तर्राष्ट्रीय शिविर में प्रतिभाग हेतु लखनऊ पधारे 12 देशों के छात्र विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को चरितार्थ करेंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की मेजबानी में आयोजित इस 17वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर में प्रतिभाग हेतु 12 देशों कनाडा, फिनलैण्ड, न्यूजीलैण्ड, ब्राजील, जर्मनी, ग्वाटेमाला, नार्वे, स्पेन, स्वीडन, आस्ट्रेलिया, फिलीपीन्स एवं भारत के 11 वर्ष से 12 वर्ष की आयु के चार-चार बच्चों के दल अपने ग्रुप लीडर के नेतृत्व में लखनऊ पधारे हैं। 28 दिसम्बर 2010 से 24 जनवरी 2011 तक आयोजित इस एक माह के अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर में विभिन्न देशों से पधारे छात्र साथ-साथ रहकर विश्व एकता, विश्व शान्ति, वसुधैव कुटुम्बकम् एवं प्रेम, शान्ति, एकता, सद्भावना, आपसी भाई-चारा तथा जय जगत का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तथापि भारत की संस्कृति, खान-पान, रीति-रिवाजों, रहन-सहन आदि से भी अवगत होंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की मेजबानी में आयोजित इस वर्ष का यह 17वां अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर है। पिछले 16 वषोZ में भी इसी प्रकार के चार सप्ताह लम्बे अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविरों की मेजबानी सिटी मोन्टेसरी स्कूल कर चुका है। इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर में भाग लेने पधारे बच्चों को ठहरने, खाने-पीने, खेल-कूद, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण, चिकित्सा आदि की सारी सुविधाऐं सी.एम.एस. द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। विभिन्न संस्कृति, भाषा, सभ्यता, रीति-रिवाज में पले-बढ़े बच्चों को इस प्रकार के एक माह लम्बे अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर में इकट्ठा रखे जाने का उद्देश्य छोटे बच्चों के कोमल हृदय में आपसी भाईचारा, विश्व शान्ति तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का समावेश करना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in