Categorized | लखनऊ.

दस वषीZय सुषमा को बी.एस.सी. की नि:शुल्क शिक्षा एवं स्कॉलरशिप देगा सी.एम.एस.

Posted on 30 December 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजधानी लखनऊ की अत्यन्त मेधावी छात्रा सुषमा वर्मा को बी.एस.सी. की नि:शुल्क शिक्षा एवं अन्य खर्चों के लिए प्रतिमाह 500 रूपये की स्कॉलरशिप देगा। दस वर्ष की उम्र में ही 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली लखनऊ की वण्डरकिड सुषमा वर्मा स्नातक की पढ़ाई कानपुर रोड स्थित सी.एम.एस. गल्र्स डिग्री कॉलेज में पूरी करेगी एवं इसके लिए सी.एम.एस. इस अत्यन्त मेधावी छात्रा को पूरा सहयोग करेगा। यह जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी ने इस मेधावी छात्रा सुषमा वर्मा की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उसे नव वर्ष पर नि:शुल्क शिक्षा व स्कॉलरशिप का अनमोल उपहार प्रदान किया जिससे वह डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करने के अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त कर सके। डा. गांधी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. मनोज मिश्र एवं विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति के सदस्यों का भी हादिZक आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस मेधावी छात्रा को काफी कम उम्र के बावजूद स्नातक की पढ़ाई हेतु अनुमति प्रदान की। विदित हो कि सुषमा वर्मा ने मात्र 7 वर्ष 3 महीने की उम्र में हाईस्कूल परीक्षा एवं पिछले वर्ष ही इण्टरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है एवं इस कामयाबी के लिए सुषमा का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज है।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि भावी पीढ़ी में प्रतिभा की कमी नहीं है अपितु ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करके समाज को एक नई और सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि सी.एम.एस. छात्र आज न सिर्फ देश में अपितु विश्व स्तर पर अपने मेधात्व का परचम लहरा रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सी0एम0एस0 का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in