Categorized | जौनपुर

भोजपुरी अभिनेता रवि किशन सम्मानित

Posted on 30 December 2010 by admin

rk_samman_2भोजपुरी फिल्म जगत के इतिहास मे ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अन्य प्रदेश की सरकार ने भोजपुरी के किसी अभिनेता को सम्राट सम्मान से नवाजा़ है, छत्तीसगढ़ की राजधानीय रायपुर गवाह बनी इस अनूठे समारोह की जहां मुख्यमन्त्री डॉक्टर रमण िंसह ने भोजपुरी फिल्मों के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन का सम्मान भोजपुरी बोल कर किया। रायपुर के होटल गोल्डेन टूलिप में आयोजित इस भव्य समारोह में रवि किशन को छत्तीसगढ़ फिल्म में काम करने के लिए छत्तीसगढ़ मुख्यमन्त्री के हाथों सम्मानित किया गया। सोमवार की शाम छत्तीसगढ़ सरकार के कई मन्त्री और रायपुर की महापौर किरणमयी नायक की मौजूदगी में रवि किशन को यह सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें सम्मान चिन्ह के अलावा एक लाख की राशि भी प्रदान की गई, इस मौके पर डॉ0 रमण िंसह ने रवि किशन की तारीफ करते हुए उन्हें कला का जादूगर बताया और कहा कि किशन ने ही भोजपुरी फिल्मों को बिहार उत्तर प्रदेश की सीमा से निकाल पूरी दुनिया तक पहुंचाया और अब छत्तीसगढ़ फिल्म जगत को भी भोजपुरी की तरह देश और दुनिया में सम्मान दिलाएंगें, उन्होने कहा कि रवि किशन के आने से छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग की दिशा और दशा दोनों ही बदल जाएगी, अपने सम्मान से भाव विह्वल रवि किशन ने अपने भाषण में भोजपुरी माटी को सलाम करते हुए कहा कि इसी माटी ने उसे इस लयक बनाया कि आज दूसरे प्रदेश के लोग भी भोजपुरी को सम्मान की नज़र से देख रहे है, उन्होने मुख्यमन्त्री से मांग की अगर छत्तीसगढ़ फिल्मों को भी मराठी और गुजराती फिल्मों की तरह सबसीडी मिले और सरकारी संगरक्षण मिले तो नि:सन्देह यहंा भी स्तरीय फिल्में बनेंगी, मुख्मन्त्री ने रवि किशन की इस मांग को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जायेगा।

रवि किशन के मीडिया प्रभारी शशांक किशन ने बताया कि रवि इन दिनों देश की लगभग सभी भाषा की फिल्मों में काम कर रहे है छत्तीसगढ़ और भोजपुरी में एक साथ बन रही फिल्म धुरंधर में वो मुख्य भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग छत्तीसगढ़ के खूबसूरत लोकेशनों पर चल रही है। सम्मान समारोह मेंं अभिनेता संगीता तिवारी, ब्रिजेश त्रिपाठी सहित पूरी यूनिट को सम्मानित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in