Categorized | लखनऊ.

मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान में 456.06 लाख रूपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त आज 04 जनपदों में छापे एवं 07 नमूनें संग्रहीत

Posted on 28 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध अभियान निरन्तर जारी है।

यह जानकारी आज यहॉ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुये बताया कि खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सकें। मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अब तक दर्ज करायी गई 507 एफ0आई0आर0 में 788 व्यक्तियों को नामित करते हुये 487 को गिरफ्तार किया गया तथा खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के अन्तर्गत एफ0डी0ए0 टीम द्वारा मारे गये छापों में कुल 456.06 लाख रूपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज कुल 04 जनपदों-सीतापुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर एवं बाराबंकी में एफ0डी0ए0 टीम द्वारा छापे मारकर 07 नमूनें संग्रहीत किये गये। जनपद फैजाबाद में 35 किलो फल एवं सब्जी, जनपद सीतापुर में 10 दर्जन केले, सुल्तानपुर में 50 किलो फल एवं सब्जी तथा जनपद बाराबंकी में 25 किलो सब्जी ज़ब्त कर नष्ट की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि छापामार अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भण्डारण इकाइयों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। एफ0डी0ए0 टीम को सन्दिग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों से नमूने संकलित करने के निर्देश दिये गये हैं तथा नमूनों में अपमिश्रण की पुष्टि होने पर अपराधियों के विरूद्ध खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत सख्त  कार्यवाही के भी निर्देश दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in