Categorized | लखनऊ.

घटतौली रोकने के लिए अधिकारी गन्ना क्रय केन्द्रों की नियमित जांच करें -गन्ना मन्त्री

Posted on 28 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जायें। उन्होंने कहा कि जिन चीनी मिलों के गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली पाई जायेंगी, उन मिलों के अध्यासियों एवं प्रबन्धकों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता तथा अवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ0आई0आर0) दर्ज कराई जाये। उन्होंने कहा कि गन्ना क्रय केन्द्रों की नियमित जांच के साथ ही मुख्यालय स्तर से भी जांच दल भेजे जायें।

श्री सिद्दीकी ने कहा कि गन्ना किसानों का किसी भी स्तर पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी गन्ना मूल्य के भुगतान पर भी पैनी नज़र रखें तथा निर्धारित समय अवधि के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाना सुनिश्चित करें। सरकार की पहल पर प्रदेश की 126 चीनी मिलों में से 113 चीनी मिलों ने अपने वेबसाइट बनाकर 31 लाख 25 हजार 104 किसानों को लाभािन्वत किया जा रहा है।

गन्ना विकास एवं चीनी  उद्योग मन्त्री ने बताया कि प्रदेश की 94 चीनी मिलों ने आई0वी0आर0एस0 तैयार कर 24 लाख 93 हजार 328 किसानों के मोबाइल नम्बरों पर एस0एम0एस0 के माध्यम से किसानों को गन्ना क्रय केन्द्र चलने की, कैलेण्डर की, पर्ची जारी होने की, तौल तथा भुगतान की तमाम सूचनाएं प्रेषित की जा रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in