Categorized | लखनऊ.

सरकार ने पंचायत चुनाव की आड़ में लोकतन्त्र का गला घोंटा है

Posted on 28 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने कहा कि इस सरकार ने पंचायत चुनाव की आड़ में लोकतन्त्र का गला घोंटा है। जहां-जहां विरोध हुआ सरकार ने विरोध करने वालों पर फर्जी मुकदमें लाद दिये हैं। श्री सिंह ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी उनके पुत्र और अनेक पार्टी कार्यकर्ताओंं पर दर्ज फर्जी मुकदमें तत्काल वापस न लेने पर आन्दोलन चलाने की घोषणा की। पार्टी द्वारा एक सप्ताह के अन्दर मुकदमें न वापस होने पर बहराइच में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा। पार्टी किसी अन्याय के खिलाफ झुकने वाली नहीं।

प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंह ने कहा कि इस राज में न पर्याप्त बिजली, न पानी, न सुरक्षा, न चिकित्सा, न किसानों को खाद, बीज व उनकी फसल का मूल्य ही मिल रहा है। सरकार का ध्यान जनसमस्याओं की ओर नहीं है। सरकार केवल धन बटारने में लगी है। भ्रष्टाचार चरम पर है तभी तो इस राज में जनता त्रस्त है अपराधी मस्त हैं। बनारस विस्फोट के आरोपी क्यों नही पकड़े गयेर्षोर्षो उनको पकड़ने में सरकार किससे डर रही है। पुलिस और अपराधी मिली-भगत से किसी का भी जीवन सुरक्षित नहीं रह गया है। बन्दायूं, गाजियाबाद पुलिस के दरोगाओं के यहां अवैध हथियारों का मिलना इस गठजोड़ की पोल खोलता है। वदीZ के दम पर अवैध असलहों की मण्डी बन गया है उ0प्र0। ये घटनायें साबित करती हैं कि प्रदेश अवैध असलहों की खरीद फरोख्त का सुरक्षित व सबसे बड़ा केन्द्र बन गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in