Categorized | Companies, लखनऊ.

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार किया

Posted on 28 December 2010 by admin

एसबीआई लाइफ ने अपनी वर्तमान उत्पाद श्रृंखला को और विस्तारित करते हुए एक नई श्रृंखला लॉन्च की है जिसमें-सरल लाइफ, चाइल्ड यूलिप- स्मार्ट स्कॉलर और एचएनआई को लक्षित-स्मार्ट एलीट योजनाएं शामिल हैं। उपभोक्ताओं के विविध वर्गों की आवश्यकतापूर्ति के लिए उत्पाद श्रृंखला को जीवन स्तर आवश्यकताअों तथा विविध जोखिम प्रारूपों को ध्यान में रखकर डिजाईन किया गया है। इस सम्बंध में श्री एम.एन.राव, प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, `यह नई श्रृंखला, विविध प्रारूपों तथा आय वर्गों, जीवन स्तर आवश्यकताओं और जोखिम स्तरों के अनुरूप ग्राहकों की सेवा करने में हमें और सक्षम बनाएगी जो कि हमारी आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएं प्रस्तुत करने की रणनीति के अनुरूप है और हम अपनी प्रस्तुतियों की श्रृंखला को और भी विस्तृत बनाते रहेंगे जिससे हमारे ग्राहक, अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ समाधानों का चयन कर सकें।´ मध्य-आय वर्ग की बचत और सुरक्षा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए, सरल लाइफ नामक एक परंपरागत एण्डोमेंट प्लान वाजिब वाषिZक प्रीमियम दरों पर उपलब्ध है जो लगभग रू. 4,000 से शुरू होती हैं। पॉलिसी के त्वरित निर्गमन को सुगम बनाने के लिए, उत्पाद को चिकित्सकीय-जांच से मुक्त रखा गया है। ग्राहक प्रीमियम चुकता करने की वाषिZक, छमाही, तिमाही या मासिक अवधि के विकल्पों में से चुन सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in