Categorized | लखनऊ.

खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध अभियान

Posted on 27 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध  अभियान निरन्तर जारी है।

यह जानकारी आज यहॉ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सकें। मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अब तक दर्ज करायी गई 507 एफ0आई0आर0 में 788 व्यक्तियों को नामित करते हुए 487 को गिरफ्तार किया गया तथा खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के अन्तर्गत एफ0डी0ए0टीम द्वारा मारे गये छापों में कुल 456.03 लाख रूपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज कुल 10 जनपदों-प्रतापगढ़, सन्तरविदास नगर, गोण्डा, औरैया, सहारनपुर, चित्रकूट, हमीरपुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर एवं बाराबंकी में छापे मारकर 27 नमूनें संग्रहीत किये गये। जनपद प्रतापगढ़ में 12 दर्जन केले एवं 25 किग्रा0 फल जब्त करते हुए 2 नमूनें लिये गये। जनपद औरैया में 20 किग्रा0 फल एवं 4 नमूनें, सुल्तानपुर में 50 किग्रा0 सब्जी एवं 20 किग्रा0 मिठाई जब्त कर नष्ट करते हुए 3 नमूनें संग्रहीत किये गये। जनपद बाराबंकी में 50 किग्रा0 सब्जी जब्त कर नष्ट की गई। इसी प्रकार जनपद सन्तरविदास नगर में 90 किग्रा0 फल एवं सब्जी तथा 5 नमूनें, जनपद गोण्डा में 75 किग्रा0 फल एवं सब्जी तथा 4 नमूनें, जनपद सहारनपुर में 50 किग्रा0 फल एवं सब्जी, चित्रकूट में 10 किग्रा0 फल एवं सब्जी, हमीरपुर में 10 किग्रा0 फल एवं सब्जी तथा 6 नमूनें एवं फैजाबाद में एक कुन्तल फल एवं सब्जी जब्त कर नष्ट करते हुए 2 नमूनें संग्रहीत किये गये।
प्रवक्ता ने बताया कि छापामार अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, उत्पादन एवं भण्डारण इकाइयों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। एफ0डी0ए0 टीम को सिन्दग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों से नमूने संकलित करने के निर्देश दिये गये हैं तथा नमूनों में अपमिश्रण की पुष्टि होने पर अपराधियों के विरूद्ध खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in