Categorized | लखनऊ.

ई-गर्वनेन्स अवार्ड 2009-10

Posted on 27 December 2010 by admin

मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने आज खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदिशZता व कम्प्यूटराइजेशन हेतु प्राप्त अन्तर्राश्ट्रीय पुरस्कार मन्थन साउथ एिशया अवार्ड-2010 व राश्ट्रीय संस्था कम्प्यूटर सोसायटी आफ इण्डिया द्वारा प्रदत सी0एस0 निहिलैन्ट ई-गर्वनेन्स अवार्ड 2009-10 प्रदान करते हुए कहा कि खाद्य एव ंरसद विभाग द्वारा प्रदेश के निर्धनतम व्यक्तियों, निराश्रित वृद्धों एवं अन्य सामान्य उपभोक्ताओं को आसानी से खाद्यान्न व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के कार्य मेें आधुनिक सूचना प्रणाली का प्रयोग कर इसे सर्व सुलभ बनाया गया है।

untitled-14मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता तत्कालीन खाद्य आयुक्त श्री राजीव अग्रवाल को अन्तर्राश्ट्रीय व राश्ट्रीय संस्थाओं द्वारा प्राप्त पुरस्कार प्रदान करते हुए।

cs-photo-27-12-2010-2मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने एनेक्सी सभाकक्ष में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कहा कि खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा पारदिशZता, डाटा कम्प्यूटराइजेशन व राशन के आवक की सूचना उपभोक्ताओं को एस0एम0एस0 द्वारा देने के क्षेत्र में जो अभिनव व सराहनीय पहल की गई है, उसको मान्यता देते हुए अन्तर्राश्ट्रीय व राश्ट्रीय संस्था द्वारा यह दो पुरस्कार दिए गए हैं। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस कार्य को निरन्तर बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए।

मुख्य सचिव ने इस अवसर पर तत्कालीन प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्री जैकब थामस, तत्कालीन खाद्य आयुक्त श्री राजीव अग्रवाल, वर्तमान खाद्य आयुक्त श्रीमती वीना, विशेश सचिव खाद्य एवं रसद आयुक्त श्री डी0के0 गुप्ता व श्री चन्द्र प्रकाश, संयुक्त खाद्य आयुक्त श्री विनोद कुमार राय, अधिशासी निदेशक कर्मचारी कल्याण निगम श्री रमेश चन्द्र मिश्र व निदेशक एन0आई0सी0 श्री एस0बी0 सिंह के प्रतिनिधि को व अन्य अधिकारियों को पुरस्कार व ट्रॉफी का वितरण किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in