Categorized | लखनऊ.

कंाग्रेस की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Posted on 27 December 2010 by admin

भारतीय राष्ट्रीय कंाग्रेस की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने पर कल दिनांक 28दिसम्बर,2010 को उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि कंाग्रेस स्थापना दिवस के तहत कल सर्वप्रथम प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी जी द्वारा प्रात: 10बजे हजरतगंज स्थित (जी0पी0ओ0) गांधी प्रतिमा, बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा एवं सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। तदुपरान्त प्रात: 11.00बजे प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के उपरान्त प्रात: 11.15 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 125 वर्ष के सफर´´ पर गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी सहित कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी, पूर्व मुख्यमन्त्री श्री रामनरेश यादव सहित कई वरिष्ठ नेतागण एवं भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय सहित पूरे प्रदेश में जिला/शहर कंाग्रेस कमेटियों द्वारा भी कांग्रेस स्थापना दिवस जोश एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in