Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का प्रेस वक्तव्य ने कहा

Posted on 27 December 2010 by admin

कानून का राज दिखाने का मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती का प्रयास सिर्फ एक ढकोसला है। दागी मन्त्री और विधायक उनके संरक्षण का पूरा लाभ उठा रहे हैं। बसपा में बलात्कारी भरे पड़े हैं। उनके चरित्र से प्रदेश की जनता भली प्रकार वाकिफ हो गई है। अभी पंचायत चुनावो में बसपा नेताओं ने दबंगई का नंगानाच किया। उन पर कार्यवाही के बजाय लूट, अपहरण और आतंक के शिकार समाजवादी पार्टी समर्थकों को ही परेशान किया गया है।ं अपराधियों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है।

सच तो यह है कि मुख्यमन्त्री सिर्फ अपनी पसन्द-नापसन्द और रागद्वेश से प्रेरित होकर ‘ाासन चला रही हैं। अपने विरोधियों को फंसाने में उन्हें Þपरपीड़क-सुखÞ का अनुभव होता है। राजा भइया उनकी आंख की किरकिरी पहले से हैं। जोर जुल्म के सभी हथकण्डे वे उन पर पूर्व में आजमा चुकी हैं। फिर से उन पर तथा समाजवादी पार्टी संासद ‘ौलेन्द्र कुमार, विधायक विनोद सरोज और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर फर्जी केस लगाकर जेल भेजने का काम किया गया है क्योकि वे पंचायत चुनावों में बसपा की मनमानी नहीं चलने दे रहे थे। इसके विरोध समाजवादी पार्टी सांसद, विधायक में प्रतापगढ़ प्रदशZन धरने पर बैठे हैं।

मुख्यमन्त्री की बदले की भावना से कार्यवाही इससे भी स्पश्ट है कि राजा भइया को बसपा से जान का खतरा और विमान हादसे मेें लगी चोट के कारण लम्बी यात्रा से बचने की डाक्टरी सलाह के बावजूद उनके इशारे पर जेल प्रशासन ने उन्हें रातों रात प्रतापगढ़ से बरेली जेल भेज दिया है। यदि राजा भइया और समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायकों को किसी भी तरह की कोई क्षति पहुंचती है तो उसके किए मुख्यमन्त्री और बसपा सरकार ही दोशी होगी।

महिला और दलित मुख्यमन्त्री के राज में ही बान्दा जनपद की ग्राम ‘ाहबाजपुर थाना नरैनी की नाबलिग कु0 ‘ाीलू निशाद को बसपा विधायक श्री पुरूशोत्तम नरेश ने अपनी हविश का शिकार बनाया। लेकिन उल्टे उसे ही फर्जी केस में फंसा कर जेल भेज दिया गया। इसके विरोध में सुश्री दीपमाला कुशवाहा के साथ सैकड़ों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताे धरना दे रहे है।

समाजवादी पार्टी ने अन्याय और जन विरोधी कार्यो के प्रति हमेशा लड़ाई लड़ी है। राजा भइया और उनके साथियों का फर्जी केस लगाकर उत्पीड़न करने के खिलाफ समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर विधान सभा तक संघशZ करेगी। पूर्व मुख्यमन्त्री एवं समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव यह चेतावनी दे चुके है  कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का बेवजह उत्पीड़न करनेवाले दोशी अफसर बच नहीं पाएगें। सुश्री मायावती को भी अपने कार्यो की सजा भुगतनी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in