Categorized | लखनऊ.

गांव चलो अभियान

Posted on 26 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सुलतानपुर जनपद के जगदीशपुर और इशौली विधान सभा के अलमापुर व मझना गांव में चौपाल लगाई। प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्यायें सुनी। श्री शाही ने कहा कि विकास की दृष्टि से यह क्षेत्र उपेक्षित है। उन्होंने सुलतानपुर जनपद में विकास कार्य न होने के लिये बसपा सरकार को दोषी ठहराया। बसपा के शासन में राज्य की जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार आदि से त्रस्त है। प्रदेश में सरेआम हत्या, लूट, वलात्कार, डकैती की घटानाऐं हो रही हैं। विकास कार्य ठप्प है। सड़के जर्जर  अवस्था में हैं।

श्री शाही ने कहा कि बसपा के शासन में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। गांव की जनता त्रस्त है। खाद, बिजली, पानी की समस्यायें व्याप्त हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केन्द्र व राज्य की भ्रष्टाचारी नीतियों का खुलासा करने को भी कहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in