Categorized | लखनऊ.

आदरणीय अटल बिहारी बाजपेयी के 87वें जन्म दिवस पर धूमधाम

Posted on 26 December 2010 by admin

311भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री आदरणीय अटल बिहारी बाजपेयी के 87वें जन्म दिवस पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न जिलों में गोष्ठी, फल वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ एवं  वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये पार्टी के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद कलराज मिश्र नोयडा महानगर में पार्टी नेताओं के साथ गोष्ठी एवं फल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मुरादाबाद महानगर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। श्री शाही ने कार्यक्रम में अटल जी के जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं उनके बहुआयामी व्यक्तित्व का उल्लेख भी किया। श्री शाही के साथ डा0 नेपाल सिंह, सांसद चेतन चौहान, प्रदेश मन्त्री कविता चौधरी आदि नेता रहे। प्रदेश सहप्रभारी श्रीमती करूणा शुक्ला ने गाजियाबाद महानगर में पार्टी द्वारा आयोजित हवन पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिरोही ने बुलन्दशहर, प्रदेश उपाध्यक्ष रमापति शास्त्री  एवं प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने बलरामपुर,उपनेता विधानमण्डल दल हुकुम सिंह ने मुजफ्फरनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष लज्जारानी गर्ग एवं प्रदेश मन्त्री पंकज सिंह ने गाजियाबाद, प्रदेश महामन्त्री विनोद पाण्डेय ने कुशीनगर, प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित शांहजहांपुर, सांसद योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में, विधायक लल्लू सिंह ने फैजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि आज कानपुर में प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने अटल जी के जन्मदिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन का उद्घाटन किया। राजधानी लखनऊ में पंजाब लान मालवीय नगर में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद लाल जी टण्डन, महापौर डा0 दिनेश शर्मा, ने अटल जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कम्बलों का वितवरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मन्त्री राजेन्द्र सिंह, राजीव मिश्र, मुकेश शुक्ला, सन्तोष बलखण्डी, सुरेन्द्र शर्मा आदि रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in