Categorized | लखनऊ.

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्याज की सस्ती दरो पर बिक्री के लिए 25 दुकाने खोली गईं

Posted on 26 December 2010 by admin

थोक व्यापारियों द्वारा फुटकर व्यापारियों को बेची गई प्याज की दरों का भी होगा सत्यापन- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सागर के निर्देश पर प्याज की जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी को रोकने तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्यों पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गई है। इसके अन्तर्गत आज से नगर के 25 स्थानों पर 22 रूपये एवं 24 रूपये प्रति किलो की दर से उपभोक्ताओं को प्याज उपलब्ध करायी गई।

कल अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री एस0के0सिंह एवं अपर जिलाधिकारी(टी0जी0) एवं प्रभारी मण्डी समिति लखनऊ श्री राम सिंघासन प्रेम के साथ दुबग्गा मण्डी में प्याज के थोक व्यापारियों की बैैठक हुई थी जिसमे नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 26 दिसम्बर2010 से प्याज की 25 दुकाने खोलने का निर्णय लिया गया था। बैठक में बताया कि प्याज का थोक रेट ए ग्रेड की 2000 से 2400 रूपये प्रति किंव्टल बी ग्रेड की 1600 से 1800 रूपये प्रति िक्व्ंटल तथा सी ग्रेड की 900 से 1500 रूपये प्रति िक्व्ंटल है।

प्याज की दुकाने दुबग्गा मण्डी में लल्लू एण्ड कम्पनी, भूरे मिया, मौ0सलीम, सिकन्दर एण्ड सन्स, चिन्दका प्रसाद एण्ड सन्स, मौ0एजाज मौ0इरशाद, जुम्मन मियां मौ0जावेद, ऐराक एण्ड ब्रदर्स, शमसुद्दीन एण्ड ब्रदर्स, आलमबाग सब्जी मण्डी में शकील अहमद खुशीZद अहमद, दुगाZ प्रसाद एण्ड सन्स, सीतापुर रोड सब्जी मण्डी में विनोद कुमार एण्ड कम्पनी, विजय कुमार एण्ड सन्स, रामू पहलवान, देश कुमार, सोनकर, कल्लू रहमू उर्फ अब्दुल हमीद, अपना बाजार की ओर से  महफूज अली एच0ए0एल, अपना बाजार हनीमैन चौराहा ,पर दो दुकाने व्यापार मण्डल निशातगंज सब्जी मण्डी की ओर से शमशेर सोनकर, निशातगन्त सब्जी मण्डी बादशाहनगर चौराहा, भूतनाथ ,खुर्रमनगर खदरा, डालीगंज सब्जी मण्डी, मुंशी पुलिया सेक्टर-17 में प्याज की दुकाने खोली गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जमाखोरी व मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि निर्धारित मूल्यों पर प्याज बेंचने के लिए खोली गई दुकानों का सत्यापन एवं विक्रय मूल्य का सत्यापन कराने के लिए हाट निरीक्षकों की नियुक्ति भी की गई है दुबग्गाा मण्डी के लिए शिवगोपाल हाट निरीक्षक(मो0नं09450648861), फूलसिंह हाट निरीक्षक(मो0नं09415783373), आलमबाग एवं सीतापुर रोड सब्जी मण्डी के लिए कौशल सिंह हाट निरीक्षक, ओम प्रकाश यादव हाट निरीक्षक(मो0नं09415393763) अपना बाजार फैजाबाद रोड एवं व्यापार मण्डल निशातगन्त हेतु इन्द्रपाल हाट निरीक्षक (मो0नं09415063617) है।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी आपूर्ति को थोक व्यापारियों द्वारा फुटकर व्यापारियों की सूची लेकर इस बात का सत्यापन करने के निर्देश भी दिये गये है कि निर्धारित मूल्यों से अधिक दरों पर तो प्याज की बिक्री फुटकर व्यापारियों द्वारा नही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in