Categorized | लखनऊ.

उ.प्र. के कलाकारों को उचित मंच दिलाना हमारी प्राथमिकता : अखिलेश

Posted on 26 December 2010 by admin

dscn1291कलाकार किसी एक स्थान पर ही नहीं मिलता, शहर-गांव सभी जगह कलाकार मौजूद हैं लेकिन आवश्यकता है उनको तलाशने व उन्हें प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने की। संगीत, गाना, नाचना ही कला नहीं बल्कि खेलों में रुचि रखना भी एक कला ही है। उक्त उद्गार जनसंस्कृति फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन, उ.प्र. के अध्यक्ष एवं राधे मोहन फिल्म्स के निदेशक अखिलेश उपाध्याय उर्फ राजू बाबा ने संस्था के गठन एवं कलाकार सम्मान समारोह में व्यक्त किये।

संस्था द्वारा यह कार्यक्रम विगत दिवस “क्रिसमस डे´´ के अवसर पर वाल्मीकि रंगशाला, संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर में आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों के विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डी.एन.लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी रजिस्ट्रार उमाशंकर सिंह, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय की मौजूदगी में अनेक जिलों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में लोक गायक सन्तोष राय, रत्ना दुबे, राखी दुबे, राजू कुमार, संजय श्रीवास्तव, गोविन्द ओझा, लोकनृत्य प्रियांक्षी,शिखा, सपना व अन्नू द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा  पंकज मोदी, अमरनाथ शर्मा ने भी गीत गाया।

कार्यक्रम में संस्था के सलाहकार एस.पी.सिंह, फिल्म कलाकार अनिल देवा, रवि ठाकुर, अमित श्रीवास्तव, आकांक्षी श्रीवास्तव, जमील अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में कलाकार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन लोक गायक सन्तोष राय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सन्तोष राय का एलबम `बिजुरिया कहां गिरईबू´ भी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लांच किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in