Categorized | लखनऊ.

अटल जी के 87वें जन्मोत्सव कार्यक्रम

Posted on 25 December 2010 by admin

मुरादाबाद 25 दिसम्बर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही मुरादाबाद की कुन्दरकी विधान सभा क्षेत्र के हुसेनपुर शेरावाली जूनियर हाईस्कूल मेें आयोजित अटल जी के 87वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया और उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व उनके राष्ट्रीय और अन्र्तराष्ट्रीय छवि तथा विश्वसनीयता लम्बे संसदीय जीवन के अनेक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा राष्ट्र जीवन में उनके ईमानदारी की चर्चा करते हुये कहा कि 1998 में एक बार उनकी सरकार गिर गई लेकिन अटल जी ने सिद्धान्त से हटकर कोई समझौता नहीं किया। चलो गांव की ओर कार्यक्रम की श्रंखला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुदाराबाद विधानसभा के लोधीपुर ग्राम में चौपाल लगाई और सुराज संकल्प की चर्चा की, कल श्री शाही सुलतानपुर जनपद के जगदीशपुर और ईशौली विधानसभा के आलमपुर व मझना गांव में चौपाल लगायेंगे।

बलरामपुर में जो कि अटल जी का चुनाव क्षेत्र रहा उनके 87वें जन्म दिन पर एक भब्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता श्री सत्यदेव सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रमापति शास्त्री जी सम्मिलित हुये। कवि सम्मेलन के साथ अटल जी के साथ इस क्षेत्र में कार्य किये गये लोगों का सम्मान भी किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in