Categorized | लखनऊ.

मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 507 एफ.आई.आर. में 788 व्यक्ति नामित, 487 गिरफ्तार

Posted on 24 December 2010 by admin

आज 16 जनपदों में छापे एवं 39 नमूने संग्रहीत
बाराबंकी में 432 ली0 रिफाइण्ड आयल एवं जालौन में 20 कुन्तल केला जब्त

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के निर्देश पर आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.डी.ए. द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अब तक 507 मामलों में दर्ज एफ.आई.आर. में 788 व्यक्तियों को नामित करते हुए 487 दोशियों को गिरफ्तार किया गया।

यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम आई.पी.सी. की धारा-272, 273 के तहत कार्रवाई करते हुए आज 16 जनपदों- छत्रपति शाहू जी महराज नगर, जालौन, गोण्डा, बलरामपुर, गोरखपुर, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, महोबा, बहराइच, सीतापुर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, कुशीनगर एवं इलाहाबाद में एफ.डी.ए.टीम द्वारा छापे मारकर 39 नमूने संग्रहीत करते हुए लगभग 01 लाख 26 हजार रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि आज छत्रपति शाहूजी महराज नगर में 100 किग्रा0 फल एवं 50 किग्रा0 सब्जी, जनपद जालौन में 20 कुन्तल केला, फैजाबाद में 50 किग्रा0 अमरूद, अम्बेडकर नगर में 40 किग्रा0 सब्जी, लखीमपुर खीरी में 50 किग्रा0 फल एवं सब्जी, प्रतापगढ़ में 20 किग्रा0 फल और सब्जी, महोबा में 65 किग्रा0 फल एवं सब्जी को जब्त कर नश्ट किया गया। इसी प्रकार जनपद गोरखपुर में 50 किग्रा0 पपीता एवं 760 एक्सपायरी डेट की बोतले जब्त कर नश्ट की गईं।

प्रवक्ता ने बताया कि जनपद गोण्डा में 150 किग्रा0 फल एवं सब्जी, सुल्तानपुर में 50 किग्रा0 फल एवं सब्जी, इलाहाबाद में 175 किग्रा0 फल एवं सब्जी, बहराइच में 40 किग्रा0 सड़े-गले बैंगन, बलरामपुर में 122किग्रा0 फल एवं सब्जी, प्रतापगढ़ में 20 किग्रा0 फल एवं सब्जी, सीतापुर में 10 दर्जन केला तथा बाराबंकी में 5 किग्रा0 फल एवं 432 लीटर रिफाइण्ड आयल जब्त कर नश्ट किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत मिलावटखोरों के विरूद्ध मारे गये छापों में अब तक लगभग 455.80 लाख रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, उत्पादन एवं भण्डारण इकाईयों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। एफ.डी.ए. टीम को सन्दिग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिश्ठानों से नमूने संकलित करने के साथ ही उन्हें यह निर्देश दिये गये हैं कि नमूनों में अपमिश्रण की पुिश्ट होने पर अपराधियों के विरूद्ध अधिनियम कि सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in