शासनादेश की धज्जियंा उड़ा रहे निजी प्रैक्टिस में मशगूल सरकारी चिकित्सक

Posted on 24 December 2010 by admin

इनकम टैक्स की छापे मारी में खुली पोल

शासना देश की धज्जिया उड़ाने मेंं सरकारी चिकित्सक पीछे नही है। रोक के बावजूद यह डाक्टर निजी प्रैक्टिस कर मलाई काट रहे है। स्वास्थ्य महकमा इनके आगे बौना दिख रहा है। नतीजन इनके द्वारा धडल्ले से प्रैक्टिस कर अकूत धन गैर जिले में तैनात डाक्टर यहां पर अकूत धन अर्जित कर लिया गया है। जिसके बलबूते इनके आगे सारे कायदे कानून बेमानी साबित हो जाते है। दाव किया जा रहा है कि यदि इन पर इनकम् टैक्स िशकन्जा कसे तो “ काली कमाई का भण्डाफोड जरूर हो जायेगा।  हलाकि इनकम टैक्स की टीम ने एक सरकारी चिकित्सक के क्लीनिक पर छापा मार कर महत्वपूर्ण दस्ताबेज कब्जे में लेकर कार्यवाही के संकेत दिये है।

जिले भर में लगभग दर्जन भर से अधिक एैसे चिकित्सक है कि जिनका तबादला वशोZ पहले गैर जनपद हो गया था, लेकिन फिर भी यहां िशक्का जमने के बाद यह डाक्टर डियूटी करना तो दूर अपने निजी आवास पर निजी पै्रक्टिस करते देखे जा सकते है। पिछले दिनो शासना देश पारित हुअ था कि सरकारी चिकित्सक कतई निजी प्रैक्टिस न करे, लेकिन इन नियमो की धज्जिया उड़ाई जा रही है। बानगी के तौर पर हृदय रोग विशेशज्ञ डा0 श्री राम गुप्ता तबादला वशोZ पहले गैर जनपद हो गया था, लेकिन अब भी वह शहर के एम.जी.एस. चौराहे पर दिन भर निजी प्रैक्टिस करने में मशगूल रहते है। दिन भर में लगभग दो सौ मरीजों को देखते है। जिनकी फीस 150 रूपये है। इसके हिसाब से प्रतिदिन 30000 हजार रूपये की कमाई कर ली जाती है। एैसे में उनके द्वारा डि्यूटी क्यूं की जाय! यह लोगो में चर्चा का विशय बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक यदि इनकम टैक्स का छापा पड़े तो इनके बैकं खाता में जमा की गई काली कमाई भोड़ हो जायेगा। लेकिन एैसे डाक्टर इस कमाई का हिस्सा उपर के अधिकारियों तक पहुंचा देते है, जिससे इनके विरूद्व केाई कार्यवाही नही की जाती है। ऐसे डक्टरों की लम्बी फेहरिस्त है जो सालों से यहां जमें हुए है और निजी पै्रक्टिस कर रहे है। फिलहाल तमाम िशकायतो के बाद इनकम टैक्स ने अब शक्रियता दिखाई है। शुक्रवार को इनकम टैक्स की टीम ने लम्भुआ स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात डाक्टर महेन्द्र मौर्या के बढै़याबीर स्थित क्लीनिक पर छापा मारा, इस कार्यवाही से डाक्टरों में हडकम्प मच गया। टीम ने महत्वपूर्ण दस्ताबेज अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने सकंेन्त दिया कि जल्द ही कठोर कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल इस छापेमारी से ऐसे डाक्टर जुगाड़ ढूंढ़ने में जुट गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in