Categorized | जौनपुर

मलेशिया में काम करने की शतोंZ और कानूनों को जान लें

Posted on 24 December 2010 by admin

जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया कि मलेशिया में कोई वैध रोजगार करने से पहले मलेशिया में काम करने की शतोंZ और कानूनों को जान लें। इसकी विस्तृत जानकारी  www.mohr.gov.my पर प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने सलाह दी है कि मलेशिया में अवैध रूप से काम न करें, क्योंकि ऐसा करने पर उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा सकता है और काफी भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। यदि आप मलेशिया में वैध रोजगार करना चाहते है तो आपके पास एक मान्य भारतीय पासपोर्ट हो,जो आपके राज्य के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। पासपोर्ट कम से कम छ: माह के लिए मान्य होना चाहिए। आपके पास मान्य बीजा होना चाहिए जो दिल्ली में मलेशिया उच्चायोग या चेन्नई अथवा मुम्बई में मलेशिया के वाणिज्य दूतावास द्वारा आपके पासपोर्ट पर अंकित किया गया हो, हमेशा अपने पासपोर्ट और बीजा की मूलप्रति से अलग एक फोटोकापी भी अवश्य रखें। भारत छोड़ने से पहले आप यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि आपके पास मलेशिया में अपने नियोक्ता की पूरी सम्पूर्ण जानकारी है। अंग्रेजी में रोजगार अनुबंध की एक प्रति भी अवश्य लें जिसे लाइसेंस रिक्रुटिंग एजेन्ट द्वारा प्रमाणित किया गया हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in