Categorized | जौनपुर

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की यात्रा सम्पन्न

Posted on 24 December 2010 by admin

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा 90 दिवसीय “वैश्य राजनैतिक अधिकार यात्रा´´ जौनपुर शहर के व्यस्तम मार्गों पर स्वागत के लिए उमड़ी जनसमूह के साथ नगर पालिका प्रागण के टाउन हाल मैदान में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमन्त गुप्ता, मुख्य अतिथि द्वारा नवनिर्वाचित ग्रामप्रधानों क्षेत्रपंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए हमारे पास क्वालिटी और क्वािन्टटी दोनों है, हम भामासाह रहे है फिर भी हमें इस 21 वीं सदी में पीसा जा रहा है हम 16 प्रतिशत की संख्या बल रखते हुए एकजुट नहीं है हमें अपनी शक्ति को पहचान कर आने वाले 2012 के विधान सभा चुनाव में राजनीति का मुख अपनी तरफ मोड़ने का संकल्प दिलाया उन्होंने कहा एक राजा जो 172 करोड़ का घोटाला करके घूम रहा है और हम खड़ी हल्दी और साबूत नमक की सैम्पलिंग में जेल के सीकचों के पीछे है एसा हमारे साथ इसलिए हो रहा है कि हमारी सत्ता में राजनीति में कोई विशेष भागीदारी नहीं है उन्होने कहा एफ.डी.आइ के द्वारा भारत सरकार हमको नेस्तनाबूत करना चाहती है, किसानों का बकाया माफ हो सकता है हम छोटे व्यापारियों का क्यों नही। उदारता पूर्ण हाथ खोलने वाले सामाजिक कार्याे को करने वाले हम वैश्य समाज जो राष्ट्रीय आपदा-निपदा की घड़ी में राजनेताओं को थैलियां भेट करने में आगे रहते है फिर राजनीति में क्यों पीछे है वैश्य समाज का नोट और वोट अब दोनों ही वैश्य समाज को जायेगा। राजनीति के इस अपराधीकरण से अब हम उब चुके है कबतक हम थैलियां देगे मेरे वैश्य समाज के बन्धुओं उठो-जागो और 2012 के चुनाव के मुंह को अपनी तरफ मोड़ दो। उन्होने कहा हमारी शक्ति के गलत प्रयोग से आनेवाले 27 मार्च 2011 की लखनऊ रैली में राजनैतिक पार्टी की घोषण की जोयगी जिसमें भारी से भारी संख्या में पहुंचन की अपील की गई। विशिष्ट अपिथि अमित गुप्ता ने कहा जब यादव समाज मुलायम सिंह को , ठाकुर समाज राजनाथ सिंह को, हरिजन समाज सुश्री मायावती को मुख्यमन्त्री बना सकता है तो क्या वैश्य समाज एकजुट होकर डा0 सुमन्त गुप्ता को मुख्यमन्त्री क्यों नही बना सकता। जिसने संख्या बल को दिखाया है वही अधिकार पाया है। कार्यक्रम अध्यक्ष आ0सी0 गुप्ता ने कहा देश में हमारे पास सब कुछ है 65 प्रतिशत रोजगार हम देते है, राजस्व एवं राजनेताओं को थैलियां हम देते है। हमारे पास सिर्फ राजनैतिक शक्ति नहीं है जिसके कारण हम उपेक्षित है एकता की शक्ति को पहचान कर उठो और एकजुट होकर इतिहास बनाओ। सभा में जिला प्रभारी महेन्द्र नाथ सेठ, श्याम चरण गुप्ता, पंकज जायसवाल, अरविन्द बैंकर, डा0 मंजू जायसवाल, विक्रम गुप्ता, संजय जायसवाल, डा0 कृष्ण चन्द्र जायसवाल, मायासाहू, इत्यादि उपस्थित रहे। सभा का संचालन सुशील वर्मा ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in