Categorized | लखनऊ.

जनपद देवरिया में 25 बोरी मिथ्याछाप तम्बाकू जब्त ,हमीरपुर में 300 किग्रा0 सरसों का तेल, 420 किग्रा0 तम्बाकू जब्त

Posted on 24 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के निर्देश पर आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.डी.ए. द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अब तक 506 मामलों में दर्ज एफ.आई.आर. में 786 व्यक्तियों को नामित करते हुए 485 दोशियों को गिरफ्तार किया गया।

यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम आई.पी.सी. की धारा-272, 273 के तहत कार्रवाई करते हुए आज 15 जनपदों- बाराबंकी, हमीरपुर, अम्बेडकर नगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, महोबा, कांशीराम नगर, देवरिया, रामपुर, उन्नाव, बहराइच, बदायूं, गाजियाबाद, सीतापुर एवं लखनऊ में एफ.डी.ए.टीम द्वारा छापे मारकर 30 नमूने संग्रहीत करते हुए लगभग 01 लाख 36 हजार रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि आज बाराबंकी में 02 कुन्तल सड़े-गले केले एवं सेब जब्त कर नश्ट किये गये। जनपद हमीरपुर में 03 कुन्तल अपमश्रित सरसों का तेल, 420 किग्रा0 तम्बाकू, 40 किग्रा. पपीता एवं 01 कुन्तल बैंगन जब्त करते हुए 08 नमूने संग्रहीत किये गये। जनपद अम्बेडकर नगर में 50 किग्रा0 केला जब्त कर नश्ट किया गया। इसी प्रकार जनपद रायबरेली में 10 दर्जन केले एवं 20 किग्रा0 टमाटर, प्रतापगढ़़ में 20 किग्रा0 फल एवं सब्जी, जनपद महोबा में 01 कुन्तल फल एवं सब्जी तथा जनपद दवेरिया के कोतवाली शहर क्षेत्र में 25 बोरी मिथ्याछाप तम्बाकू जब्त करते हुए एफ.आई.आर.दर्ज करायी गई। एफ.आई.आर. में ब्रजेश, मुकेश, हीरालाल एवं दयानन्द को नामित करते हुए 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि जनपद रामपुर में 02, उन्नाव में 01, गाजियाबाद में 01, सीतापुर में 02, लखनऊ में 5, बहराइच एवं बदायूं में 03-03 नमूने संग्रहीत किये गये।

प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत आई.पी.सी. की धारा-272, 273 के अन्तर्गत मिलावटखोरों के विरूद्ध मारे गये छापों में अब तक लगभग 451.43 लाख रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, उत्पादन एवं भण्डारण इकाईयों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। एफ.डी.ए. टीम को सन्दिग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिश्ठानों से नमूने संकलित करने के साथ ही उन्हें यह निर्देश दिये गये हैं कि नमूनों में अपमिश्रण की पुिश्ट होने पर अपराधियों के विरूद्ध अधिनियम कि सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई की जाये। प्रवक्ता ने बताया कि मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में िशथिलता बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियोें के विरूद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in