Categorized | लखनऊ.

चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे -नसीमुद्दीन सिद्दीकी ,जन्म दिवस पर कृषि मंत्री की श्रद्धांजलि

Posted on 24 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई एवं कृषि मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किसानों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों से चौधरी साहब की किसानों के बीच अलग पहचान बनी हुई है।

श्री सिद्दीकी ने आज यहां पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर विधान भवन के मुख्य द्वारा पर स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जाति या धर्म से महान नहीं होता बल्कि वह अपने गुणों से महान होता है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके बताये रास्ते पर चले।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव कृषि श्री संजय अग्रवाल, निदेशक सूचना श्री अजय कुमार उपाध्याय सहित जन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in