Categorized | लखनऊ.

बांट-माप विभाग की निरीक्षण टीमों द्वारा एल.पी.जी. में अनियमितता के 378 मामले पकड़े गये ,2,88,400 रुपये के राजस्व की वसूली

Posted on 24 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के विधिक बांट-माप विभाग की निरीक्षण इकाइयों द्वारा माह नवम्बर में व्यापारियों के अधिश्ठानों में एल.पी.जी.के 4804 निरीक्षण किये गयें। निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं के 378 मामले पकड़े गयें तथा शमन शुल्क के रूप में 2,88,400 रुपये की वसूली की गई।

विधिक बांट -माप विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार लखनऊ में 41, कानपुर में 25, आगरा में 48, झांसी में 03, मेरठ में 95, मुरादाबाद में 19, बरेली में 23, फैजाबाद में 21, वाराणसी में 42, आजमगढ़ में 18, इलाहाबाद में 16, एवं गोरखपुर में 27 मामले पकड़े गये।

इसके अतिरिक्त घटतौली के 11 मामले पकड़े गये। इसमें लखनऊ में 03, वाराणसी में 02, आजमगढ़ में 03, इलाहाबाद में 01 तथा गोरखपुर में 02 मामले पकड़े गये। कानपुर, आगरा, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली एवं फैजाबाद में घटतौली का कोई मामला नहीं पकड़ा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in