Categorized | लखनऊ.

विकलांग कल्याण विभाग के अनेक भवन बनकर तैयार

Posted on 24 December 2010 by admin

स्पर्श बालिका इण्टर कालेज, गोरखपुर, मानसिक मन्दित आश्रय गृह गोरखपुर, बरेली तथा मेरठ के भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जनवरी 2011 के प्रथम सप्ताह तक कार्यदायी संस्था उ0प्र0 समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा इन भवनों को विकलांग कल्याण विभाग को हस्तान्तरित कर दिया जायेगा।

यह जानकारी निदेशक विकलांग कल्याण श्री अरविन्द कुमार द्विवेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों/संस्थाओं के लिये आवश्यक पदों का सृजन कराया जा रहा है। उन्होंने जिला विकलांग कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने जनपदों में हो रहे निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करें ताकि निर्माण कार्य तय अवधि में तथा गुणवत्ता पूर्वक पूरा हो सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in