Categorized | लखनऊ.

चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन आज समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में सादगी से मनाया

Posted on 24 December 2010 by admin

पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन आज समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में सादगी से मनाया। हर जिला मुख्यालय में इस दिन चौधरी साहब को याद किया गया और उनके उसूलो पर चलने का संकल्प लिया गया।

23-12-aaचौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज, हैबरा, सैफई, इटावा में आयोजित जयन्ती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मुलायम सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए चौधरी साहब से जुड़े अपने कई संस्मरण सुनाए और कहा कि वे मुझे अपने बेटे की तरह चाहते थे। आज राजनीति में मुझे इस स्थिति में लाने में उनका ही योगदान है। वे गम्भीर राजनीतिक विशयों में मेरी राय को अहमियत देते थे। श्री यादव ने आज देश में चल रहे घोटालों की चर्चा में कहा कि केन्द्र में कांग्रेस सरकार का बहुमत है फिर भी वह 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच जेपीसी से कराने से पता नहीं क्यो कतरा रही हैर्षोर्षो

समाजवादी पार्टी नेता ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिमों को बांटने का काम करने में कुछ दल लगे हुए हैं। जबकि रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में उनकी हिस्सेदारी को नकारा नहीं जा सकता है। उन्होने अपने दल के नेताओं को सलाह दी कि वे महिलाओं को हर सूरत में आगे लाएं ताकि उन्हें उचित सम्मान मिल सके। स्कूली छात्र-छात्राओं से उन्होने कहा कि उनके मन में जो हो, वह जरूर करें। नौकरी करना हो तो नौकरी करें। लेकिन अगर राजनीति में आने का मन हो तो उसमें भी जरूर आएं।

23-12-bकार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय महासचिव प्रो0 राम गोपाल यादव तथा नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने भी भाग लिया। पूर्व प्रधानमन्त्री एवं किसानों के प्रिय नेता चौधरी चरण सिंह जी की 109पीं जयन्ती आज समाजवादी पार्टी ने सादगी से मनाई। विधान भवन स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा और पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धान्तों पर चर्चा की गई।

विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय महासचिव डा0 अशोक बाजपेयी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिशद श्री अहमद हसन तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी साहब देश में पिछड़ों एवं किसान की राजनीति की ‘ाुरूआत करने वाले पहले नेता थे जिन्हें गांधी दशZन पर पूर्ण आस्था थी। वे राजनीति में ‘ाुचिता एवं पारदर्शिता के पक्षधर थे। वे सादगी,सरलता और ईमानदारी के पर्याय थे। राजनीति में श्री मुलायम सिंह यादव उनके सही माने में उत्तराधिकारी हैं। समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ही चौधरी साहब की नीतियों के लिए सतत् सघशZरत हैं। उन्होने अपने मुख्यमन्त्रित्व काल में चौधरी चरण सिंह जी के ग्रामोन्मुख कार्यक्रमों को लागू किया था। 70 प्रतिशत से अधिक का बजट का हिस्सा किसानों, गांवों और खेती के विकास पर खर्च किया।

इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दशZन को अपनाने का संकल्प लिया गया।  चौधरी चरण सिंह को अपनी भावांजलि प्रस्तुत करने वालों में उल्लेखनीय हैं सर्वश्री एस0आर0एस0 यादव, ‘ाारदा प्रताप ‘ाुक्ला, पूर्व विधायक, जगजीवन प्रसाद, सुशील दीक्षित, मो0 ‘ााहिद, विजय सिंह यादव, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, रवीन्द्र यादव, देवेन्द्र सिंह, मुकेश ‘ाुक्ला, सीताराम, कुंवर सुरेन्द्र सिंह गोल्डी, सतीश द्विवेदी, राज शेखर ‘ाास्त्री, सुभाश यादव, रामदरश विद्यार्थी आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in