Categorized | लखनऊ.

चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस

Posted on 24 December 2010 by admin

किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस जनता दल यूनाइटेड उ0प्र0 के प्रदेश कार्यालय पर किसान दिवस के रूप में मनाया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने चौधरी जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब कहा करते थे कि भारत देश की खुशहाली का रास्ता गॉव के खेतों और खलिहानों से जाता था। वे किसानों के सच्चे हितैशी थे और किसानों के हित में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए है। वे आत्मनिZभरता एवं स्वालम्बन पर बल देते थे। पिछड़ों, दलितों, शोशितों, वंचितों एवं सर्वहारा वर्ग के हित के लिए जीवन पर्यन्त निरन्तर प्रयास करते रहे। चौधरी साहब के विचार आज भी प्रासंागिक हैं, क्योंकि किसान वर्ग आज भी उपेक्षित है उसे अपनी उपज का लाभकारी मूल्य नही मिल पा रहा है और यह वर्ग बिजली, पानी एवं खाद के लिए मारा-मारा फिर रहा है और इसके नाम पर उन्हें गोली और डण्डा मिल रहा है। जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि हम चौधरी जी के सपनों का भारत बनायेगें।
उपस्थित वक्ताअों में पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाश पाठक, डा0 लोलारक उपाध्याय, डा0 राजेश वर्मा,सुनील चौधरी इिन्दरां देवी, मंसाराम गुप्ता, महेश प्रजापति, मन्नीलाल शर्मा, आर0डी0 शर्मा, राकेश शुक्ला, रामानुज शर्मा, जितेन्द्र, मेराज अहमद, सईद अहमद सिद्दीकी, पुत्ती लाल, सतुल तिवारी, मिथलेश कुमार आदि प्रमुख लोग थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in