Categorized | आगरा

जिला चिकित्सालय का आकिस्मक निरीक्षण: व्यवस्थाएं सुदृढ बनाने के निर्देश

Posted on 20 December 2010 by admin

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने जिला चिकित्सालय का आकिस्मक निरीक्षण किया और सदीZ के मौसम को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुदृढ बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल एवं सफाई व्यवस्था पर अंसतोश प्रकट करते हुए अबिलम्व सुधार के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान परिसर की सोडियम लाइट/ हाई मास्ट बन्द पायी गईZ। अंधेरा होने से मरीजों व तामीदारो को असुविधा हो रही है । अत: तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये। अस्पताल में स्थापित दोनो हैण्डपम्प खराब है और आर.ओ. प्लांट भी खराब है। उन्होंने तत्काल इन्हे ठीककराने और वैकल्पिक रूप से पानी के टैंकर से जल आपूर्ति के निर्देश दिये।

निरीक्षण में वाडोZ में सफाई व्यवस्था समुचित नही पाई गई । उन्होंने स्थिति को काफी असन्तोशजन बताते हुए सफाई की सुदृढ व्यवस्था सुनििश्चत करने के निर्देश दिये। जगह-जगह पालीथीनकी थैलियां पडी देखी गई। उन्होंने कहा कि मरीजों एवं उनके तावीदारों से अपील करें कि प्रतिबन्धित पॉलीथीन का उपयोग न करें।

डयूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा बताया गया कि रात्रि में पुलिस की गश्त जिला चिकित्सालय में नही आती है। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रतिदिन रात्रि में जिला चिकित्सालय में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिये। जीवन रक्षक औशधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध बताई गई। अपर जिलाधिकारी श्री प्रकाश ने एन्टी वेनन तथा एण्टी रेबीज की उपलब्धता सदैव बनाये रखने हेतु निर्देश दिये। इमरजेन्सी, ओ.पी.डी. के समक्ष अलाव की व्यवस्था नगर निगम द्वारा सुनििश्चत करने के निर्देश दिये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in