Categorized | लखनऊ.

आतंकवादी संगठनों की पैराकारी करने का आरोप लगाया

Posted on 20 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर आतंकवादी संगठनों की पैराकारी करने का आरोप लगाया और कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिन्दू संगठनों को आतंकी बताकर पाक प्रायोजित आतंकवादियों को मदद पहुंचा रहे हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह के आजमगढ़ दौरे और आरोपी आतंकियों से उनके सम्बन्धों की सी0बी0आई0 जांच की भी मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में फंसी केन्द्र सरकार आम जनता में अलोकप्रिय हो चुकी है। दिग्विजय सिंह सोनिया गांधी के इशारे पर ही मजहबी कट्टरपन्थियों को खुश करने के लिये हिन्दू संगठनों का मुद्दा उठाकर केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटा रहे हैं। कांग्रेस केन्द्र की विफलताओं से परेशान है। दिग्विजय सिंह कटटरपन्थी साम्प्रदायिक संगठनों को खुश करने के लिये हिन्दू संगठनो ंपर हमलावर है। वे लगातार अनर्गल, मिथ्या बयानबाबजी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में जनाधार खो चुके दिग्विजय सिंह उत्तर प्रदेश में राजनैतिक जमीन तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का मानसिक सन्तुलन बिगड़ गया है। श्री शाही ने उन्हें मानसिक चिकित्सालय में भतÊ होने की सलाह दी।

श्री शाही ने देश में आतंकवाद की जड़ों की मजबूती के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। श्री शाही ने कहा कि आंखिर आतंकी अफजल गुरू की फांसी में देरी क्यों हो रही हैर्षोर्षो उन्होनें दिग्विजय सिंह एवं आतंकवादियों के रिश्तें पर भी सवालिया निशान लगाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in